BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महाराजपुर में विकास यात्रा कार्यक्रम आयोजित वनस्टाप सेंटर का लोकार्पण, सड़क एवं तहसील भवन का भूमिपूजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, February 6, 2023

महाराजपुर में विकास यात्रा कार्यक्रम आयोजित वनस्टाप सेंटर का लोकार्पण, सड़क एवं तहसील भवन का भूमिपूजन

मण्डला 6 फरवरी 2023

            5 से 25 फरवरी तक आयोजित हो रही विकास यात्रा के क्रम में मंडला नगरपालिका के महाराजपुर में 6 फरवरी को विकास यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण एवं मंडला जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह, विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, एडीएम मीना मसराम, समाजसेवी भीष्म द्विवेदी, अनुराग चौरसिया, सुधीर कसार, पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा स्थानीयजन उपस्थित थे। विकास यात्रा कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वतीपूजन एवं कन्यापूजन के साथ प्रारंभ हुआ।

 


15 दिन में करें भूमि आवंटन का कार्य

 

            प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने विकास यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कमजोर वर्गों की स्थिति को बेहतर करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्हांेने बताया कि जनसेवा अभियान के दौरान शासन की योजनाओं के लाभ से छूटे लोगों को विकास यात्राओं के दौरान लाभ प्रदान किया जाएगा। साथ ही पूर्व में हो चुके कार्यों का अवलोकन भी किया जा रहा है। उन्हांेने सीएम राईज स्कूल एवं स्वीकृत छात्रावासों के लिए भूमि के आवंटन का कार्य 15 दिवस में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही सीएमओ नगरपालिका को निर्देशित किया कि महाराजपुर के डिवाईडर को हटाएं। इसी प्रकार बिजली विभाग के अधिकारी महाराजपुर ग्राउंड में लगे अनावश्यक बिजली के खम्भों को हटाएं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्र व्यक्तियों का गंभीरता से चिन्हांकन करें। ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में स्वीकृत आवास के कार्यों को जल्द प्रारंभ करते हुए निर्माण कार्य पूरा करें। श्री सिंह ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए जानकारी दी। उन्हांेने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिला प्रशासन भूमिपूजन और लोकार्पण के कार्यों में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्यतः अनिवार्यतः आमंत्रित करें।

            महाराजपुर के कार्यक्रम में विधायक मंडला देवसिंह सैयाम ने कहा कि विकास यात्रा के दौरान सरकार के द्वारा किए गए कार्य को देखना है, वहीं दूसरी ओर वंचितों को चिन्हित करते हुए उन्हें उनकी पात्रतानुसार लाभ भी देना है। श्री सैयाम ने प्रभारी मंत्री से महाराजपुर से पुरवा पुल की मांग करते हुए चर्चा की। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि विकास यात्रा स्वर्णिम मध्यप्रदेश को बनाने की यात्रा है। लाभ से छूटे हुए लोगों को लाभ देने की यात्रा है। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों, बहनों, आवास एवं नगरीय विकास के लिए संचालित योजनाओं के बारे में बात की। समाजसेवी भीष्म द्विवेदी ने कहा कि विकास यात्राओं के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजना से छूटे हुए लोगों को लाभ जरूर मिले। विकास यात्रा के तहत सरकार जनता तक पहुंच रही है और उनकी समस्याएं सुन रही है।

 

वन स्टॉप सेंटर का हुआ लोकार्पण

 

            महाराजपुर विकास यात्रा कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री सिंह एवं अतिथियों ने वन स्टॉप सेंटर का लोकार्पण किया। यह वन स्टॉप सेंटर मंडला जिला मुख्यालय में बनाया गया है जो लगभग 42 लाख रूपए की लागत से निर्मित है। वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को आवासीय, कानूनी, मनोवैज्ञानिक एवं पुर्नवास की निःशुल्क सहायता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर मंडला तहसील भवन तथा आंगनतिराहे से सड़क के चौड़ीकरण के कार्य का भूमिपूजन भी किया गया।

 

नवनिर्मित आवासों में गृहप्रवेश

 

            प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह एवं अतिथियों ने विकास यात्रा कार्यक्रम के पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से लाभान्वित 3 हितग्राहियों को नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश कराया। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने हितग्राहियों से आत्मीय चर्चा भी की तथा उन्हें नए आवास की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

हितलाभ वितरित, दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल

 

            मंचीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री सिंह एवं उपस्थित अतिथियों ने मंच से अनेक हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। इस दौरान संबल योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता के अंतर्गत पेंशन स्वीकृति आदेश, 5 स्व-सहायता समूहों को सहायता राशि, पीएम स्वनिधि योजना के 3 हितग्राहियों को 10, 20 तथा 50 हजार के ऋण प्रदान किए गए। लाड़ली लक्ष्मियों को प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। अतिथियों ने दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल भी वितरित किए।


No comments:

Post a Comment