BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सेवा कार्यों का विस्तार करेगा विश्व हिन्दू परिषद सेवा विभाग की बैठक संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, February 20, 2023

सेवा कार्यों का विस्तार करेगा विश्व हिन्दू परिषद सेवा विभाग की बैठक संपन्न



मंडला। विश्व हिन्दू परिषद सेवा विभाग की बैठक में सेवा कार्यों के विस्तार के संबंध में चर्चा की गई।

तक्ष एकेडमी के सभाकक्ष में संपन्न हुई इस बैठक में प्रांत सह सेवा प्रमुख अवधेश प्रताप सिंह, सेवा

प्रमुख अनादि वर्मा, सुनीता नामदेव, अवधेश दुबे, राघवेन्द्र उपाध्याय एवं शुभांग पटैल उपस्थित रहे।

बैठक में प्रांत सह सेवा प्रमुख अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि सेवा कार्यों के तहत शिक्षा,

स्वास्थ्य, न्याय, स्वावलम्बन एवं संस्कार के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा। शिक्षा सेवा के अंतर्गत तक्ष

एकेडमी को ऑनलाईन प्लेटफॉर्म में लाते हुए इससे अन्य जिलों के छात्र-छात्राओं को भी लाभान्वित किया

जाएगा। बैठक में गत वर्ष की भाँति पुस्तक बैंक का भी संचालन करने का निर्णय लिया गया। स्वास्थ्य

के अंतर्गत प्रत्येक माह प्रखण्ड स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। न्याय के क्षेत्र में

पक्षकारों को विधिक सहायता प्रदान की जाएगी। स्वावलम्बन के क्षेत्र में युवाओं को रोजगार प्रदान करने

की योजना बनाई जाएगी। साथ ही महिलाओं के लिए लघु उद्योग संचालित किए जाएंगे। इसी प्रकार

नगरीय क्षेत्र में संस्कार केन्द्र संचालित किए जाएंगे। इन केन्द्रों में 2 वर्ष से 8 वर्ष तक के बच्चों को

शिक्षा के साथ-साथ संस्कार प्रदान किए जाएंगे। केन्द्रों के लिए कार्यकर्ताओं का चिन्हांकन करने के संबंध

में भी रणनीति बनाई गई।




सेवा कार्य के लिए प्रभारी नियुक्त




बैठक में विभिन्न सेवा कार्यों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए। जानकारी के अनुसार शिक्षा के

लिए सेवा प्रमुख अनादि वर्मा, स्वास्थ्य के लिए राघवेन्द्र उपाध्याय, न्याय के लिए शुभांग पटेल,

स्वावलम्बन के लिए अवधेश दुबे एवं संस्कार शाला के लिए सुनीता नामदेव को प्रभारी नियुक्त किया

No comments:

Post a Comment