BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्टेट हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए हॉकी मंडला की टीम रवाना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, February 20, 2023

स्टेट हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए हॉकी मंडला की टीम रवाना


मंडला - दमोह में खेली जा रही सीनियर मेंस मध्य प्रदेश स्टेट हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए हॉकी मंडला की टीम रवाना हो गई है। हॉकी मंडला के सचिव सैयद कमर अली ने बताया कि रविवार को हॉकी मंडला की टीम दमोह के लिए रवाना हो गई है। हॉकी मंडला का सोमवार को पहला मैच खेला जायेगा। इस प्रतियोगिता के लिए 20 सदस्यी टीम को टीम मेनेजर गंगाराम मरावी लेकर रवाना हो गए है। 20 सदस्यी टीम में सत्यम भरढ़रिया, लाल सिंह मसराम, अवधेश सैयाम, जगदीश्वर वरकड़े, संदीप मरावी, त्रिवेंद्र कुमार, संजय मरावी, सुभाष मरकाम, विकास मार्को, कृष्ण कुमार पट्टा, रविंद्र उइके, दीपेश वरकडे, पुष्पराज वरकड़े, अमित परस्ते, चंदन तेकाम, सुरजीत उइके, अंकित परते और समुराय लकड़ा शामिल है। युवा खिलाडियों से सुसज्जित इस टीम से प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। हॉकी मंडला को उम्मीद है कि टीम बेहतर प्रदर्शन कर मंडला का नाम रौशन कर लौटेगी।

No comments:

Post a Comment