BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विकास यात्रा के माध्यम से हर घर, हर परिवार तक पहुंचने का प्रयास - प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह खड़देवरा में निकाली गई विकास यात्रा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 7, 2023

विकास यात्रा के माध्यम से हर घर, हर परिवार तक पहुंचने का प्रयास - प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह खड़देवरा में निकाली गई विकास यात्रा

मण्डला 7 फरवरी 2023

                5 से 25 फरवरी तक आयोजित हो रही विकास यात्रा के क्रम में 7 फरवरी को मंडला विकासखंड के ग्राम खड़देवरा में विकास यात्रा निकाली गई जिसमें खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण एवं मंडला जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह, विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, पूर्व विधायक डॉ. शिवराज शाह, जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह, समाजसेवी भीष्म द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि प्रफुल्ल मिश्रा, रतन ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित थे।







                इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि विकास यात्रा के माध्यम से सरकार हर घर, हर परिवार तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जनहित में सरकार द्वारा लगातार विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र परिवार को चिन्हित कर लाभ दें, पात्रता पर्ची बनाए, पात्र परिवारों को शौचालय स्वीकृत करें, गैस कनेक्शन प्रदान करें, आयुष्मान एवं संबल कार्ड बनाएं तथा पेंशन योजना का लाभ दें, यहीं विकास यात्रा का उद्देश्य है। प्रभारी मंत्री ने गरीबों को राशन देने की बात कही तथा राशन से वंचित लोगों की जानकारी लेते हुए उन्हें लाभ देने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि स्वीकृत सड़क का काम तत्काल शुरू कराएं तथा जल्द पूरा करें। सड़क निर्माण के कार्यों पर विशेष ध्यान देने के लिए उन्हांेने प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री सिंह ने हायर सेकेंडरी स्कूल खोलने पर शासन स्तर पर चर्चा करने का भरोसा भी दिलाया।

                कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मण्डला देवसिंह सैयाम ने कहा कि आवासहीनों को पक्का मकान देने के लिए वर्तमान सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। उन्हांेने अपने संबोधन में घाट के निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए प्रदाय की गई राशि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. शिवराज शाह ने अपने संबोधन में हायर सेकेण्डरी स्कूल खोलने तथा स्वीकृत पद्मी से सलवाह रोड के कार्य को जल्द पूरा कराने की बात कही। उन्हांेने जनता से शासन की योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने का आव्हान किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विकास उपवन में पौधारोपण, विकास पुस्तिका का विमोचन तथा पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को नवीन आवास में गृहप्रवेश कराया गया। कार्यक्रम में लाड़ली कन्या छात्रवृत्ति, उन्नत किसान, केसीसी कार्ड वितरण, पात्रता पर्ची सहित अन्य योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित किए गए। इस दौरान स्वीकृत निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया तथा पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया गया।

No comments:

Post a Comment