BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दीनदयाल रसोई से गरीबों को मिल रहा भरपेट भोजन’ कोई भूखा ना सोए’ के संकल्प को साकार कर रही योजना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 1, 2023

दीनदयाल रसोई से गरीबों को मिल रहा भरपेट भोजन’ कोई भूखा ना सोए’ के संकल्प को साकार कर रही योजना

मंडला 1 फरवरी 2023

                प्रदेश सरकार की दीनदयाल रसोई योजना असहायों, गरीबों एवं बेघरों को कम दाम में भोजन की सुविधा दे रही है। शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मजदूर करने के लिए रसोई में केवल 10 रूपए में भरपेट भोजन मिलता है। प्रदेश सरकार की यह योजना वास्तव में असहाय, गरीबों एवं बेघरों के लिए वरदान सिद्ध हुई है।

                दीनदयाल रसोई में भोजन करने आए उदय चौक मण्डला निवासी बंसतलाल बताते हैं कि मैं दिनभर मजदूरी करता हूं और रोज रसोई में आकर भोजन करता हूं। बंसत का कहना है कि यहां मुझे केवल 10 रूपए में भरपेट भोजन मिल जाता है। रसोई द्वारा असहाय लोगों को निःशुल्क भोजन भी दिया जाता है। इसी प्रकार संतोष कहते हैं कि कोरोना काल में जब रिक्शा बंद था तब परिवार को दीनदयाल रसोई से ही भोजन मिलता था। संतोष कहते हैं कि कोरोनाकाल में मेरे परिवार को मुफ्त में भोजन दिया गया। दीनदयाल रसोई योजना असहायों गरीबों के लिए महत्वपूर्ण योजना है।

 

दीनदयाल रसोई से 43988 लोग लाभान्वित

 


                पुष्पा ज्योतिषी कहती है कि वर्तमान में दीनदयाल रसोई का संचालक प्रवाहनी सेवा समिति मण्डला के द्वारा किया जा रहा है। शासन द्वारा निर्धारित दर से लोगों को 10 रूपये प्रति थाली की दर से भरपेट भोजन दिया जा रहा है, जिनके पास पैसे नहीं रहते थे उन्हे भी भरपेट भोजन दिया जाता है। प्रतिदिन लगभग 100 से 150 लोग भोजन करते हैं। पुष्पा ज्योतिषी कहती है कि अब तक कुल 43988 जरूरतमंदों को लाभान्वित किया जा चुका है।

No comments:

Post a Comment