मंडला 1 फरवरी 2023
प्रधानमंत्री मातृ वंदना
योजना केंद्र शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का उद्देश्य गर्भवती
महिलाओं की मजदूरी के नुकसान की भरपाई करने के लिए मुआवजा देना और उनके उचित आराम
और पोषण को सुनिश्चित करना है। साथ ही गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के
स्वास्थ्य में सुधार और नकदी प्रोत्साहन के माध्यम से अधीन-पोषण के प्रभाव को कम
करना है।
मण्डला जिले के बिछिया
विकासखण्ड ग्राम गुनेहरा निवासी रेखा मरकाम को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का
लाभ मिला है। रेखा को मातृ वंदना योजना में तीन किश्तों में 5 हजार रूपये की राशि प्राप्त हुई है। रेखा कहती है कि मैं इस राशि से मुझे बड़ी
सहायता मिली। मैं इस योजना का लाभ पाकर अत्यंत खुश हूं। मैं और मेरा बच्चा पूर्णतः
स्वस्थ है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ देने के लिए मैं प्रधानमंत्री
एवं मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद करती हूं।

No comments:
Post a Comment