खेलो इंडिया यूथ गेम्स:
आज से प्रारंभ हो रहा खेलों का महोत्सव
2 से 4 फरवरी तक होगी गतका की प्रतियोगिताएं
मण्डला 1 फरवरी 2023
खेलो इंडिया यूथ गेम्स
के अंतर्गत मंडला में 2 से 4 फरवरी तक पंजाबी खेल गतका का आयोजन हो रहा है। इसी प्रकार 8 से 10 फरवरी तक उत्तर-पूर्व क्षेत्र का थांगता आयोजित होगा। जारी
कार्यक्रम के अनुसार 2 फरवरी को प्रातः 10 बजे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत मंडला में होने वाली प्रतियोगिताओं की
ओपनिंग सेरेमनी होगी। 2 फरवरी को प्रातः 11:30 बजे से महिला वर्ग के मैच प्रारंभ होंगे, जो दोपहर 1:30 बजे तक लंच तक जारी रहेंगे। दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक लंच ब्रेक होगा। दोपहर 2:30 बजे से महिला एवं पुरूष वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।
शाम 5 बजे पहले दिन की स्पर्धाएं समाप्त होंगी। 3 फरवरी को क्वालीफायर राऊँड प्रारंभ होंगे जिसके अंतर्गत महिला एवं पुरूष वर्ग
के मैच होंगे। 3 फरवरी तक शाम 4:30 बजे तक महिला
एवं पुरूष वर्ग के अलग-अलग स्तर के मैच होंगे। 4 फरवरी को
प्रातः 10 बजे से सेमी फाईनल राउंड प्रारंभ होंगे। फाईनल राउंड दोपहर
12:30 बजे से प्रारंभ होंगे। लंच ब्रेक के बाद पुरूस्कार वितरण
कार्यक्रम होगा।
पंजाबी आत्मरक्षा शैली
है ’गतका’
खेलो इंडिया यूथ गेम्स
के अंतर्गत मंडला में 2 फरवरी से पंजाबी
पारंपरिक आत्मरक्षा शैली ’गतका’ की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित होंगी। यह मुख्यतः सिक्खों की पारंपरिक युद्ध एवं
आत्मरक्षा शैली है। पंजाब सरकार ने पारंपरिक मार्शल आर्ट गतका को खेल की मान्यता
प्रदान की है। वर्तमान में सिक्ख धर्म के धार्मिक उत्सव में इस कला का शस्त्र
संचालन के माध्यम से प्रदर्शन होता है। अंतर्राष्ट्रीय गतका फेडरेशन की स्थापना 1982 में हुई थी और 1987 में औपचारिक
रूप से इसे स्थापित किया गया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment