BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
2 फरवरी को प्रातः 10 बजे से होगा शुभारंभ, 2 से 4 तक गतका खेल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 1, 2023

2 फरवरी को प्रातः 10 बजे से होगा शुभारंभ, 2 से 4 तक गतका खेल

मण्डला 1 फरवरी 2023



                खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन की तैयारियों की जानकारी देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड ने जिले के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्र्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित किया। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के तहत 2 खेलों गतका एवं थांगता के लिए मंडला को मेजबानी मिलना जिले के लिए सौभाग्य की बात है। मंडला में 2 से 4 फरवरी तक गतकातथा 8 से 10 फरवरी तक थांगताप्रतिस्पर्धाओं का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं में लगभग 256 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभाएं दिखाएंगे। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि खिलाड़ियों एवं अधिकारियों की रूकने की व्यवस्था कान्हा क्षेत्र में की गई है। उन्होंने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सकारात्मक प्रचार-प्रसार करने में सहयोग करें।

                भारत सरकार के प्रतिनिधि श्री बलजीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पारंपरिक पंजाबी खेल गतकाके विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गतका खेल एक आत्मरक्षा करने वाली विधा है। उन्होंने कहा कि 2 से 4 फरवरी तक मंडला में गतकास्पर्धा में 20 राज्यों के लगभग 128 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसी प्रकार मणिपुर के पारंपरिक खेल थांगता में 21 राज्यों के 128 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडीएम मीना मसराम, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके, मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स से संबंधित प्रश्न किए। साथ ही सकारात्मक सुझाव पर चर्चा भी की गई।

No comments:

Post a Comment