BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
परपटसिंगारपुर विकास यात्रा: केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते हुए शामिल पूर्ण हुए कार्यों का किया लोकार्पण, हितग्राहियों से मिले - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 15, 2023

परपटसिंगारपुर विकास यात्रा: केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते हुए शामिल पूर्ण हुए कार्यों का किया लोकार्पण, हितग्राहियों से मिले

मण्डला 15 फरवरी 2023

                केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते बुधवार को पटपरसिंगारपुर में आयोजित विकास यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री कुलस्ते विकास यात्रा के दौरान शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राहियों से मिले। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित पटपरसिंगारपुर निवासी हितग्राही के घर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी तथा योजना से मिले लाभ का फीडबैक लिया। श्री कुलस्ते ने इस दौरान शासकीय हाईस्कूल का निरीक्षण किया एवं माध्यमिक शाला में बनाए गए पुस्तकालय का शुभारंभ किया। केन्द्रीय मंत्री ने विकास यात्रा कार्यक्रम में पूर्ण हुए पुलिया, सीसी रोड तथा प्रधानमंत्री आवास का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं के लिए पात्र हितग्राहियों को लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण-पत्र, आयुष्मान कार्ड, केसीसी कार्ड सहित अन्य हितलाभ वितरित किए। विकास यात्रा कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा स्थानीय समस्याओं से संबंधित आवेदन भी दिए गए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।






No comments:

Post a Comment