BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगर परिषद में 8 करोड़ की नल जल योजना चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, February 23, 2023

नगर परिषद में 8 करोड़ की नल जल योजना चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट...




रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के अंतर्गत आने वाली नगर परिषद भुआ बिछिया में संचालित जल नल योजना के अंतर्गत 8 करोड रुपए की लागत से बनाया गया फिल्टर प्लांट जो आज भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। इसको लगभग 9 साल बीत जाने के बाद आज भी पूरे वार्डो तक पानी नहीं पहुंच पा रहा जिसका कार्य आज भी अधूरा पड़ा हुआ है नगर परिषद के द्वारा कार्य अधूरे वार्डो में टैंकर के द्वारा मनमानी तरीके से जल की सप्लाई की जाती थी परंतु अभी 15 दिन से नगर पंचायत के द्वारा वह भी टैंकर बंद कर दिए गए जिससे वार्ड 6 भढंगा वार्ड वासियों को पानी को लेकर इधर-उधर भटकना पड़ रहा है वही वार्ड वासियों ने बताया कि अभी तक नल जल योजना का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ और धीरे धीरे मोहल्ले के हैंडपंप भी खराब हो रहें हैं लोगों को लगभग 2 किलोमीटर दूर हनुमान टेकरी से पानी लेकर आना पड़ता है जिसमें लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद के द्वारा दिखावे के लिए 4 साल पहले घर घर सामने नल तो लगा दिए गए मगर नगर परिषद जल छोड़ना भूल गई जिसमें लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है जब इसके बारे में नगर परिषद जल विभाग प्रभारी अशोक यादव से जानकारी लेनी चाही उसने बताया कि सभी घरों में कनेक्शन तो लगा दिए गए परंतु जब तक पूरे वार्ड के लोग सिक्योरिटी 3190 रुपए और रोड क्राश करने की राशि 1000 रुपए जमा नहीं करेंगे तब तक लाइन चालू नहीं की जाएगी परंतु वार्ड वासियों ने बताया कि जल प्रभारी को पेमेंट देने के बाद भी रसीद काटकर नहीं दी जाती खुलेआम जल प्रभारी द्वारा  लोगों के साथ धोखाधड़ी की जाती है जो लोग पैसा वापसी मांग लेते हैं वहां तक पानी नहीं दिया जाता और उनके साथ साथ सभी लोग पानी से वंचित रह जाते हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल प्रभारी के द्वारा नल कनेक्शन  सिक्योरिटी के लिए ₹5000 लिया जा रहा है बीपीएल परिवारों ₹5000 देने में असमर्थ हैं इस कारण से लोगों के घर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा एक तरफ तो मध्य प्रदेश सरकार जल को लेकर बड़े-बड़े दावे करती नजर आ रही है दूसरी ओर इससे साफ जाहिर होता है कि नगर परिषद के जल प्रभारी के द्वारा जानबूझकर नगर वासियों को परेशान किया जा रहा है!

        वही नगर परिषद के जल प्रभारी अशोक यादव का कहना है कि वार्ड के कुछ लोगों ने सिक्योरिटी का पैसा नहीं पटाया जिसके कारण पानी नहीं दिया जा रहा जब सिक्योरिटी का पेमेंट जमा कर देगे पानी चालू कर किया जायेगा...

No comments:

Post a Comment