BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एक मार्च से बदलेगा बैंकों का समय, प्रशासन ने जारी किया आदेश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, February 23, 2023

एक मार्च से बदलेगा बैंकों का समय, प्रशासन ने जारी किया आदेश



इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने सभी बैंक अधिकारियों और शासकीय विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी हितग्राही तथा स्वरोजगार मूलक योजनाओं के लक्ष्य 11 मार्च तक पूरे कर लिए जाएं। इस अवधि में लक्ष्य के अनुरूप ऋण प्रकरण स्वीकृत कर सभी में अनिवार्य रूप से ऋण वितरण हो जाए। उन्होंने यह निर्देश आज यहां सम्पन्न जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि बैंकों में अब एक मार्च से कार्य समय प्रति दिन सुबह साढ़े 10 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक रहेगा। पूर्व में यह कार्य समय सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक था।

बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने विभिन्न हितग्राही तथा स्वरोजगार मूलक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर अभय बेडेकर, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वंदना शर्मा, रिजर्व बैंक के लीड डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर सचिन सुले, एलडीएम सुनील ढाका, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक नागेश चौरसिया तथा एफएलसी राजू फतेहचंदानी सहित अन्य अधिकारी और बैंक मैनेजर मौजूद थे।



बैंकों में प्रत्येक शुक्रवार को मनेगा प्रधानमंत्री स्वनिधि दिवस
बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने निर्देश दिए हैं कि सभी बैंकों में प्रत्येक शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि दिवस मनाया जाए। इस दिन इस योजना के हितग्राहियों की समस्या सुनकर उनका प्राथमिकता से निराकरण करें। इस दिन इस योजना के हितग्राहियों के ऋण वितरण का कार्य भी विशेष रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऐसे हितग्राही जिन्होंने ऋण लेकर जमा कर दिया है, उन्हें अगली किस्तों का भुगतान स्वत: कर दिया जाए। बैंकों में उन्हें चक्कर न लगाने पड़ें।

बैंक मैनेजर्स और बैंककर्मी सदव्यवहार और विनम्रता रखें
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने निर्देश दिए कि सभी बैंक मैनेजर्स और बैंक कर्मी हितग्राहियों और ग्राहकों से सदव्यवहार रखें तथा उनसे विनम्रता के साथ व्यवहार करें। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुने तथा उनका संवेदनशीलता के साथ निराकरण करें। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार योजनाओं में प्राथमिकता से ऋण वितरित करें।


स्वसहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत करें
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने बैठक में कहा कि जिले में गठित स्वसहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएं उन्हें प्रशिक्षण दें। आवश्यकता के अनुसार ऋण दिलाया जाए। उन्होंने कहा समूहों की महिला सदस्यों को उद्यमशीलता तथा दक्षता एवं क्षमता संवर्धन का प्रशिक्षण भी दिलाया जाए। इस दिशा में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित समूहों पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में इंदौर जिले में वर्ष 2023-24 की संभाव्यता युक्त ऋण योजना पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। बैठक में बताया गया कि समिति की बैठक आगामी 11 मार्च को पुन: होगी। इस अवधि तक सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित कर ली जाए।

No comments:

Post a Comment