BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
करीब 20 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य अटका हुआ, पेयजल आपूर्ति में टूटे फूटे टैंकर का सहारा .... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 22, 2023

करीब 20 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य अटका हुआ, पेयजल आपूर्ति में टूटे फूटे टैंकर का सहारा ....



रेवांचल टाईम्स - मंडला, नगर में जल वितरण फूटे हुए टैंकरों से किया जा रहा है। पानी सप्लाई के लिए लगा रखे टैंकरों की रिपेयरिंग किए सालों गुजर गए हैं, जिस वजह से इनमें लीकेज बढ़ते ही जा रहे हैं। टैंकर में पानी भरकर नगर तक लाने में उसमें से 30 फीसदी तक पानी व्यर्थ बह जाता है,  फिर भी किसी का इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा।     


  करीब 20 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य अटका हुआ , पेयजल आपूर्ति में टैंकर का सहारा ....

बम्हनी बंजर के वार्ड नंबर 13 में जलसंकट की स्थिति बनी हुई है वार्ड में जल सप्लाई के लिए टैंकर का सहारा लिया जाता है। वहीं दूसरी ओर जनता की समस्याओं को देखते हुए वार्ड में ही शासन द्वारा प्रोजेक्ट उदय के तहत एडीबी फंडिंग से करीब 20 करोड़ की लागत से नल जल योजना स्वीकृत है। लेकिन एमपीयूडीसी टीम द्वारा पानी टंकी ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य में लेटलतीफ की जा रही है। देखा जाए तो अभी तक सर्वे का काम तक सिमित है। जिसके कारण पेयजल आपूर्ति में टैंकर का सहारा लेना पड़ रहा है किन्तु इस ओर किसी का ध्यान नहीं।       

  पूर्व विधायक निधि द्वारा नगर परिषद को मिला था एक पानी का टैंकर, जिससे जनता की बुझ रही प्यास

 नगर परिषद में जल प्रदाय हेतु पानी टैंकर के अभाव में विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों में रहवासियों को परेशानी हो रही थी। जिसे देखते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक संजीव उइके विधायक निधि द्वारा एक पानी का टैंकर उपलब्ध कराया गया था। नगर में टैंकर उपलब्ध हो जाने से जनता की प्यास बुझाने के उपयोग आ रहा है, वहीं आमजन को समयानुसार जलापूर्ति के लिए परेशान नहीं होना पड़ रहा है। जल प्रदाय हेतु पानी टैंकर का अभाव में नगरवासियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। लेकिन काफी सालों से जनता की प्यास बुझा रहा टैंकर भी जगह-जगह से पानी लीकेज होने लगा जिससे अब पानी व्यर्थ बह रहा है।

No comments:

Post a Comment