Breaking

revanchal times new

तीन दिवसीय इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक कार्यशाला का शुभारंभ


दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ शासकीय महाविद्यालय अंजनिया के तत्वाधान में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पोस्ट ऑफिस अंजनिया के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक उसके विभिन्न लाभ तथा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के संदर्भ में जानकारियां प्रदान की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय में कार्यरत विभिन्न शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ एवं विद्यार्थियों के खाते भी खोले गए। इस अवसर पर महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक श्री राजकुमार सिंगौर द्वारा विद्यार्थियों को एनपीसीआई एवं छात्रवृत्ति सीधे खाते में आने संबंधी जानकारियां भी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. घनश्याम झारिया प्रभारी स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ शासकीय महाविद्यालय अंजनिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ. शोभना पटेल, डॉ विजय मौर्य, श्री प्रशांत यादव, डॉ गरिमा छाबड़ा, डॉक्टर गोविंद सिंह दांगी,विजित मेश्राम,संदीप चौरसिया संतोष नंदा स्थानीय पोस्ट ऑफिस अंजनिया के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी गण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new