Breaking

revanchal times new

गौ घाट की पावन धरा पर मेले के साथ श्री राम कथा का आयोजन......






दैनिक रेवांचल टाइम्स सिवनी  - दिनांक 13/1/2023 से चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के साथ शिव की नगरी काशी से पधारी अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक सुश्री ऋचा मिश्रा द्वारा संगीतमय श्री रामकथा का दूसरे दिवस 15/1/2023 को दोपहर 1:30 बजे क्षेत्रीय धर्म प्रेमी बंधुओं द्वारा भगवान श्री राम के पूजन अर्चन एवं साध्वी के स्वागत सम्मान पश्चात  भगवान नाम संकीर्तन के साथ पावन  शुरुआत हुई,

पावन श्री राम कथा की शुरुआत में पूज्य साध्वी  द्वारा विभिन्न दृष्टांतो के माध्यम से इस घोर कलिकाल में भगवान नाम के महत्व पर बहुत ही सहज ढंग से प्रकाश डाला गया, पूज्य साध्वी जी ने कहा की कथा में पूर्वाग्रह, अभिमान, संदेह एवं द्वेष लेकर ना आएं बल्कि अपना मन रूपी बर्तन खाली लेकर आए जिससे रामकथा का रस उसमें भरा जा सके,

पावन श्री राम कथा को आगे बढ़ाते हुए पूज्य साध्वी  ने माता सती द्वारा भगवान श्री राम के प्रति संदेह एवं उनकी माता सीता का रूप लेकर परीक्षा लेना बताया साथ ही  कथा प्रेमियों को यह संदेश भी दिया कि भगवान परीक्षा और समीक्षा का विषय नहीं है बल्कि सबरी की नई प्रतीक्षा करने का विषय है।

इसी क्रम में भगवान शिव का माता सती को पत्नी रूप से परित्याग कर माता सती का अपने पिता दक्ष प्रजापति के यज्ञ में सम्मिलित होना एवं वहां आत्मदाह कर अंतिम समय में भगवान शिव को ही हर जन्म में पति रूप में पाने के  संकल्प के साथ आज की कथा समाप्त हुई।


तत्पश्चात सभी क्षेत्रवासियों के परम सौभाग्य से गौ घाट यज्ञ समिति के निवेदन पर शाम 5:00 बजे मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद महाराज का पावन आगमन हुआ, स्वामी  का समिति के सदस्यों द्वारा साल श्रीफल एवं पुष्प हारो  से स्वागत सम्मान किया गया ,स्वामी  ने गौ संवर्धन के लिए सभी क्षेत्रवासियों से प्रतिदिन ₹10 की राशि एकत्रित करने के लिए अपील की एवं मध्यप्रदेश शासन  द्वारा संचालित गौ संवर्धन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में संक्षिप्त  चर्चा की।

तत्पश्चात भगवान श्री राम की मधुर आरती के बाद प्रसाद वितरण कर आज की कथा का समापन हुआ ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new