Breaking

revanchal times new

राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम: मुंहपका एवं खुरपका टीकाकरण

 

 


मंडला 6 जनवरी 2023

            पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मुंहपका एवं खुरपका (एफ.एम.डी.) टीकाकरण कार्य जिले के ग्रामों में किया जा रहा है। जिले में संचालित पशुपालन विभाग की समस्त संस्थाओं द्वारा टीम गठित कर गौ एवं भैंसवंशीय पशुओं में टीकाकरण किया जा रहा है। एफ.एम.डी. एक वायरस जनित रोग है। इस रोग से पशु के मुंह में छाले, पैरों एवं थनों में छाले एवं घाव हो जाते हैं। इस बीमारी के होने से पशु चारा नहीं खा पाता है जिससे दुधारू पशुओं का दुग्ध उत्पादन कम हो जाता है। एफ.एम.डी. रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु विशेष अभियान के तहत 9 दिसंबर 2022 से जिले के गौवंशीय एवं भैंसवंशीय पशुओं में विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है।

            वर्तमान में 9 दिसंबर 2022 से 15 जनवरी 2023 तक विशेष अभियान के रूप में टीकाकरण कार्य संपादित किया जा रहा है। अतः जिले के समस्त पशु पालकों से अनुरोध है कि इस टीकाकरण अभियान में सम्मिलित होकर अपने पशुओं का शतप्रतिशत टीकाकरण करवायें एवं टीकाकरण हेतु नजदीकी पशु चिकित्सा संस्था से संपर्क करें जिससे पशुधन तथा उसके उत्पादन में होने वाली हानि से बचा जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post