BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भारत सरकार के पोर्टल में अपलोड हुए निवास नगर पंचायत के फर्जी दस्तावेज इंजीनीयर ने कराया और कम्प्यूटर आपरेटर ने किया नगर में हुए कामो की जानकारी पर जमी हक़ीक़त शून्य... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, January 19, 2023

भारत सरकार के पोर्टल में अपलोड हुए निवास नगर पंचायत के फर्जी दस्तावेज इंजीनीयर ने कराया और कम्प्यूटर आपरेटर ने किया नगर में हुए कामो की जानकारी पर जमी हक़ीक़त शून्य...



रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के अंतर्गत आने वाली नगर पंचायत निवास में स्वच्छता के तहत कोई भी गतिविधियां तो नगर में हुई ही नही अब जब भारत सरकार को दस्तावेज उपलब्ध कराने है तो उसके लिए इजीनियर रोजिया डोगरे ने निकाय के एक कम्प्यूटर आपरेटर के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज अपलोड करा डाले है और भ्रामक जानकारी अपने वरिष्ठों के दे देने के साथ साथ ही और भारत सरकार को स्वच्छता को लेकर गलत जानकारी उपलब्ध कराई गई है जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है और दस्तावेज कुछ और ही कह रहे है।

            वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओ डी एफ प्लस प्लस, आई ई सी गतिविधयों, के दस्तावेज पोर्टल में अपलोड कर दिए गए है जो गलत है । और इसमे पीआईयू में पदस्थ अभिनव गर्ग भी मिले हुए की जानकारी लग रही है, जो अपना निजी स्वार्थ के साथ साथ जेब भरने के लिए बिना कोई गतिविधियों किये गए की जानकारी भारत सरकार को भेज रहे है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आई ई सी के तहत नगर में कोई भी गतिविधियां नही हुई है, जिसको नगर का बच्चा बच्चा बता सकता है अगर वरिष्ठ अधिकारी एक हाथ मे पोर्टल में दर्ज किए गए दस्तावेज रखे और नगर की हर गली मोहल्ले में घूम कर नगर के महिला पुरुष बच्चो से पूछे तो वह बता देंगे कि नगर मे हुए कार्य की कोई गतिविधि हुई है तो सब सच सामने आ जायेगा साथ जानकारी के अनुसार इजीनियर के द्वारा भी फर्जी जानकारी दे कर भारत सरकार को गुमराह किया जा रहा है उसके बाद भी किसी प्रकार की कार्यवाही न होने से यह स्पष्ट होता है कि जिले से लेकर संभाग में बैठे अधिकारियों की मिलीभगत से सब कार्य किये जा रहे है । जिससे नगर पंचायत निवास के जिम्मदारों और अधिकारियों कर्मचारियों के हौसले बुलंद नजर आ रहै है और सरकारी धन का खुलेआम होली खेली जा रही है, जनचर्चा है कि महिला का सबसे बड़ा अस्त्र आंसू होते है उसका पूरा फायदा यहाँ पदस्थ इजीनियर मेडम उठा रही है जो लगातार अपन पद दुरुपयोग कर रही और कार्यालय और घर के बैठे बैठे ही सभी कार्यों को देख जानकारी बना दी जाती है। वही कार्यवाही से बचने के लिए वरिष्ठ अधिकारी के पास जाकर आंसू बहा कर उनको भी बहला लेती है जिसके कारण कार्यवाही से बचते आ रही है। और इनको अपनी कमियों में बखूबी पर्दा डालना आता है कि कब किस समय किसको कैसे जाबाब देना है और कैसे कार्यवाही से बचना है वही पेतरा आजमा कर अपने आप को बचा रही है मगर गलत तो गलत है । जिसका खमियाजा आज नही तो कल तो भुगतना ही पड़ेगा, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माह अक्टूबर 2022 से लेकर दिसबर 2022 तक के दस्तावेज जो पोर्टल में अपलोड किए गए है वह सभी भ्रामक जानकारी बनाकर अपलोड किए गए है और अगर पोर्टल में अपलोड की जानकारी और जमी में हुए कार्यों की जानकारी ली जाये तो भिन्न भिन्न होगी क्या आज जनता ने जिन्हें चुना है और सरकार के नुमाइंदे केवल अपना और अपने चहेतों का ध्यान रखे के लिए ही नियुक्त किया गया है अगर जांच होती है तो सब दूध का दूध और पानी का पानी जनता के सामने आ जायेगा पर अब बड़ा सवाल है कि शिकायत करेगा कौन और जांच करेगा कौन, वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीआईयू जबलपुर के अभिनय गर्ग भी यहां पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर और इंजीनियर की मिलीभगत से फर्जी और गलत जानकारी भारत सरकार तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं, सूत्रों के अनुसार जो गलत जानकारी पोर्टल में पहुंचाने में इनका भी सहयोग रहता है और कमीशन का अच्छा खासा पैसा भी इनको दिया जाता है तभी तो इनके द्वारा गलत जानकारी आगे भेजी जा रही है । वही इनके द्वारा पोर्टल में अपलोड किए गए दस्तावेज और जमी में हुए कामों की जांच की जन मांग उठ रही है ।

इनका कहना है कि...

आप जो बता रहे है मुझे कोई जानकारी नही है अभी तो निवास नगर पंचायत में कुछ मामलों की जांच भीं चल रही है और सरकार का पोर्टल है अगर गलत जानकारी दे रहे है तो जबाबदार वही है और आप हमारे ज्वाइन डॉयरेक्टर से बात कर लीजिये।

                                        अभिनव गर्ग

                           पी आई यू स्वच्छता जबलपुर

No comments:

Post a Comment