BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
साक्षर भारत मिशन के तहत निरक्षरो को साक्षर करने का किया जा रहा प्रयास - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, January 19, 2023

साक्षर भारत मिशन के तहत निरक्षरो को साक्षर करने का किया जा रहा प्रयास



 दैनिक रेवांचल टाइम्स - मवई '19 जनवरी 2023 गुरुवार 'निरक्षरो को साक्षर बनाने ' उन्हें अक्षर ज्ञान देने गिनती का ज्ञान देने के लिए विभिन्न शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को अक्षर साथी बना कर अक्षर ज्ञान दिया जा रहा है ।इसी क्रम में आज बीआरसी राजेश महोबिया एवं संकुल प्रभारी मनीष यादव द्वारा विभिन्न विद्यालयों में जाकर साक्षर भारत मिशन के तहत छात्र छात्राओं को प्रेरित किया जा रहा है शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मवई ' शासकीय मॉडल विद्यालय मवई ' और शासकीय महाविद्यालय मवई में सभी छात्र छात्राओं को साक्षर भारत मिशन के तहत निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए  कहा गया ।बीआरसी राजेश महोबिया ने बताया की सभी विद्यार्थी अपने-अपने घर के सभी सदस्यों को जो निरक्षर हैं उन्हें साक्षर बनाएं अपने माता 'पिता 'भाई ' दादा ' 'दादी कोई भी हो सकते हैं जो पढ़ाई लिखाई से वंचित रह गए हैं ' उन्हें थोड़ा थोड़ा प्रयास करके अक्षर ज्ञान दे सकते हैं पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया की तर्ज पर हम सभी इस पुनीत कार्य में सहयोग करें तो हम हमारा परिवार हमारा समाज फिर एक दिन हमारा राष्ट्र पूर्ण रुप से साक्षर होगा इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य श्रीमती वंदना उरकूड़े 'प्रोफेसर - आशीष चतुर्वेदी ' प्रोफेसर -  स्वामी दयानंद प्रजापति ' प्रोफेसर - मालवीय जी ,प्रोफेसर - मनीष सिंह एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment