Breaking

revanchal times new

विश्व हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित


दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा के मार्गदर्शन एवं साहित्य क्लब प्रभारी राजकुमार सिंगौर  के नेतृत्व में विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि श्री रोहणी प्रसाद शुक्ला द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने ' हे मातृभूमि कविता 'के गायन के साथ अपने विचारों को प्रकट करते हुए विश्व में हिंदी के हो रहे प्रयोगों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। डॉ. नवीन कुमार हरदहा ने मातृभाषा के सम्मान के साथ हिंदी को जनमत की भाषा बनाए जाने के लिए लोगों में जागरूकता लाने की बात कही । कार्यक्रम का संचालन राजकुमार सिंगौर सहायक प्राध्यापक  के द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन डॉ. विजय मौर्य के द्वारा किया गया।इस अवसर पर डॉ गोविंद सिंह दांगी, श्री विजित कुमार मेश्राम एवं छात्र- छात्राओं ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।

                       साथ ही "गांव की बेटी योजना"प्रभारी राजकुमार सिंगौर के नेतृत्व में उक्त योजना हेतु पात्र छात्राओं द्वारा रैली के माध्यम से ग्रामीण जनों से संपर्क कर योजना की जानकारी प्रदान की गई। जिसमें डॉ.शोभना पटैल एवं श्री प्रशांत यादव का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post