BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सार्थक एप पर उपस्थिति के आदेश से कर्मचारी संघ में रोष - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, January 22, 2023

सार्थक एप पर उपस्थिति के आदेश से कर्मचारी संघ में रोष




शासकीय आयुर्वेद होम्योपैथी कर्मचारी संघ ने जिला आयुष अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

दैनिक रेवांचल टाइम्स - मण्डला  सार्थक एप द्वारा उपस्थिति देने के संबंध में आयुक्त संचालनालय आयुष मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी ११ जनवरी २०२३ आदेश के विरोध में शासकीय आयुर्वेद होम्योपैथी कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राधे लाल नरेटी ने बताया कि जिले के कर्मचारी आंदोलन के राह पर है। जिला आयुष अधिकारी डॉ.गायत्री अहाके को आयुक्त भोपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।

          ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि विगत दिवस आयुक्त आयुष विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश में सार्थक एप उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए हैं,जिससे आयुष विभाग के कर्मचारी संगठन में भारी रोष व्याप्त हैं। भारत की सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धति प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित है जहां मोबाइल प्रयोक्ता कंपनियों के नेटवर्क एवं विद्युत आपूर्ति वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित नहीं हैं। इस स्थिति में एंड्रॉयड स्मार्टफोन फोन से सार्थक एप पर उपस्थिति दर्ज करने में समस्या उत्पन्न होगी। जिले के औषधि संयोजक, महिला आयुर्वेद स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं दवासाज कर्मचारियों की उपस्थिति वहीं आवश्यक संसाधनों के अभाव में बाध्य होने की संभावना बनी रहेंगी। इसके अलावा संघ ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया है कि शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष २०१८ में कर्मचारियों की ई-अटेंडेंस व्यवस्था को कर्मचारियों के लिए एक अपमानजनक व्यवस्था मानते हुए कहा गया था कि कर्मचारी कर्तव्य का पालन करें, खूब काम करें लेकिन कर्मचारियों के लिए ऐसी अपमानजनक शर्त मैं लागू नहीं होने दूंगा। बावजूद इसके वर्ष २०२३ में मुख्यमंत्री की घोषणा का पालन न करते हुए विभाग प्रमुख द्वारा आदेश जारी किए गए है जो न्यायोचित नहीं हैं। वहीं ज्ञापन के माध्यम से जिला आयुष अधिकारी को अवगत कराया गया।

इन्होंने सौंपा ज्ञापन-

उक्त ज्ञापन में औषधि संयोजक,महिला आयुर्वेद स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं दवासाज सभी वर्ग के कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा।इस दौरान श्रीचंद कुड़ापे, प्रफुल्ल पटेल,दीपक पाठक, कुमारशानू ठाकुर, नंदकिशोर मरावीं,संपत वरकड़े,लक्ष्मण जंघेला, विश्वदीपक चंद्रौल, सतेन्द्र झारिया,चरण लाल ध्रुर्वे,महेश हरदहा, हृदयसिंह मरावीं,शैल उइके,वंदना सिंगौर,विमला बघेल,सीमा हरदहा, रश्मि श्रीवास, गोमती मरावीं, कौशल्या सिंगौर, गीता परस्ते,जानकी हरदहा आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment