Breaking

revanchal times new

स्काउट गाइड टोलीनायक प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे विधायक चौधरी सुजीतसिंह


दैनिक रेवांचल टाइम्स - चौरई 16 जनवरी को भारत स्काउट एवं गाइड का वार्षिक कार्यक्रम अनुसार डी.पी. मिश्रा उमावि चौरई में विकासखण्ड स्तरीय टोलीनायको का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। जिसके तृतीय दिवस क्षेत्रीय विधायक चौधरी सुजीतसिंह ने कैम्प फायर में शिरकत की एवं शिविर ज्वाल का शुभारंभ किया अपने संबोधन में स्काउट गाइड की रंगारंग प्रस्तुति की सराहना की। कैम्प फायर कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त राकेश मालवीय कर रहे थे। 


इस अवसर पर विधायक चौधरी सुजीत सिंह, नेतराम सोनी, तरुण तिवारी, मुकुंद दुबे, मुकेश जैन, स्काउट गाइड स्टाफ राकेश कुमार मालवीय जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) ए.आर. मिश्रा शिविर संचालक, सहायक राजेन्द्र सोनी, सुरेश विश्वकर्मा, मनीष यादव, अंजू राजपूत, सुभाष याद, पी.के. शर्मा, अमिताभ (गोलू) राऊत, पत्रकार श्याम चौरसिया, विनोद पाल सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new