BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गर्भपात हिंसा है जिससे असंख्य पाप का बन्ध होता है।आचार्य विशुद्ध सागर जी गर्भ कल्याणक की सभी प्रक्रिया हुई सम्पन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, January 16, 2023

गर्भपात हिंसा है जिससे असंख्य पाप का बन्ध होता है।आचार्य विशुद्ध सागर जी गर्भ कल्याणक की सभी प्रक्रिया हुई सम्पन्न



रेवांचल टाईम्स - आज चौरई नगर में सम्पन्न हो रहे पंचकल्याणक महोत्सव के प्रथम दिन भगवान आदिनाथ जी के गर्भ में आने की मांगलिक क्रियाएं की गई माता मरु देवी एवम पिता नाभिराज की सौधर्म इंद्र सहित सभी इंद्र लोक के देवों ने अत्यंत उत्साह से राजा नाभि राज एवं माता मरु देवी की पुण्य की अनुमोदन कर उत्सव मनाया माता मरु देवी की सभी देवियो ने सेवा कर आनन्द किया प्रतिष्ठा चार्य प पवन दिवान एवम सभी पंडितो ने पुरे दिन गर्भ कल्याणक की विधि पूर्ण की सुबह आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के मंगल देशना में गर्भ कल्याणक की महिमा का विस्तृत व्रतांत दिया  

दोपहर के सत्र में इंद्र सभा मे भगवान के माता पिता के सौभाग्य को चित्रित किया गया 4बजे आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी का ससंघ आगमन साथ में नगर गौरव आर्यका माता श्री ज्ञेय श्री जी का इंद्र सभा मे पदार्पण हुआ ।आचार्य श्री के शाम के प्रवचन में भी जीव हिंसा पर गहनता से उद्बोधन दिया गया।

आज प्रवचन के चलते ही जिले के सांसद नकुलनाथ साथ विधायक सुजीत सिंह चौधरी जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकते पूर्व विधायक गम्भीर सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष नवीन पटेल जिला पंचायत सदस्य तीरथ सिंह ठाकुर जय सक्सेना सहित अन्य कांग्रेस नेताओं का धर्म सभा मे आना हुआ सभी ने आचार्य श्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया पंचकल्याणक महोत्सव समिति ने सांसद नकुलनाथ सहित समस्त अथितियों का शाल श्रीफल एवम महोत्सव का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सभी का सम्मान किया आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का संदेश प्राप्त हुआ जिसका वाचन समिति के कोशाध्यक्ष संजय जैन ने किया स्वागत पंचकल्याणक समिति के अध्यक्ष नीरज जैन जैन समाज के अध्यक्ष राजेश वात्सलय वैभव सिंघई रविन्द्र जैन अखिल गंगवाल एन कुमार जैन विकास जैन सौरभ जैन आशीष सिंघई डॉ नीरज जैन विनोद जैन अध्यक्ष तारन तरन जैन समाज सहित अन्य पदाधिकारी जनों ने किया नकुल नाथ ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरे पिता कमलनाथ से आपके प्रगाढ रिश्ते है में उन्हें और प्रगाढ करना चाहता हु नकुलनाथ सहित समस्त अथितियों ने नगर गौरव आर्यका माता ज्ञेय श्री जी के चरणों मे श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया शाम को महा आरती डॉ नीरज जैन के निवास से पंचकल्याणक पण्डाल तक आयी वँहा श्री जी आरती बहुत ही नाच गा कर की गई कल 16 जनवरी को जन्मकल्याणक की विधियां पूर्ण की जाएगी आज रात्रि में गर्भ कल्याणक का नाट्य रूपांतरण दिल्ली से आये नाट्य ग्रुप तपोवन आर्ट सौरभ जी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

No comments:

Post a Comment