BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जनपद पंचायत नारायणगंज ग्राम पंचायत पटेहरा मैं फिर से रोजगार सहायक के द्वारा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, January 15, 2023

जनपद पंचायत नारायणगंज ग्राम पंचायत पटेहरा मैं फिर से रोजगार सहायक के द्वारा

दैनिक रेवांचल टाइम्स -  नारायणगंज प्रधानमंत्री आवास योजना में एक ही परिवार के 2 सदस्यों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है पति पत्नी को जिन की समग्र आईडी अभी एक साथ बता रही है इसके बाद भी रोजगार सहायक के द्वारा एक ही परिवार के पति पत्नी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है इसके पूर्व में भी रोजगार सहायक के द्वारा लापरवाही की गई थी जिसकी पहली जांच पीसीओ मोहन 15 के द्वारा की गई थी इसके बाद दुती जांच जनपद पंचायत नारायणगंज की टीम के द्वारा की गई हे इसके बाद भी ग्राम पंचायत पटेहरा की पोल खुलते ही आ रही है सामने और देखते हैं आगे और कितनी अनियमितताएं रोजगार सहायक एवं सचिव के द्वारा की गई है जो लगातार एक के बाद एक उजागर हो रही है और लगातार अखबारों में रोजगार सहायक और सचिव की मिलीभगत से ऐसे कितने एक ही परिवार के सदस्यों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है जिसमें देखते हैं कि शासन-प्रशासन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणगंज के द्वारा रोजगार सहायक और सचिव के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है जांच के दौरान लोगों का कहना है कि जांच के नाम से खानापूर्ति की गई है जिसमें रोजगार सहायक और सचिव को बचाने के लिए जांच टीम ने शिकायत के बाद जांच में क्या कार्रवाई की है हितग्राहियों से पैसा भी लिया जाता है रोजगार सहायक के द्वारा और उनका कहना रहता है कि मुझे ऊपर भी देना पड़ता है




प्रधानमंत्री आवास योजना बनी भ्रष्टाचार करने की योजना जिम्मेदारो ने मचाई लूट


 पोर्टल बना मज़ाक, रोजगार सहायक ने पैसे लूट में नहीं छोड़ी कोई कसर



नारायणगंज देश के कोने कोने को गरीब अब आवास हीन न रह सके जिसके लिए सरकार रोटी, कपड़ा और मकान से जीवन जीने की मूलभूत आवश्यकताऐं दे रही हैं और उन गरीबो को उनका हक मिल सके वो हर यथा सँभव प्रयास कर रही हैं जिसे पूरा करने के लिये सभी सरकारें प्रतिबद्ध होती है जिसको लेकर केंद्र में जो भी सरकारें रही हैं प्रमुखता से रोटी, कपड़ा और मकाल के कान्सेप्ट को अपनाती हैं। देश के हर गरीब को पक्की छत नव हो जिसके लिये सरकारों द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित हो रही हैं  वतर्मान में हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सोच व गरीबों के हितों को देखते हुए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों प्रधान मंत्री आवास योजना लागू की जिसमें मापदंडों को निर्धारित किया गया है साथ ही साथ गुणवत्ता व पारदर्शिता का भी ध्यान रखा जा रहा है। पर आवंटित -प्रधानमंत्री आवास सभी पात्र हितग्राहियों को मिल सके व उनका पक्के मकान का सपना पूरा हो सके जिसके लिये केंद्र व राज्य सरकार हमेशा मॉनिटरिंग बनाये रखते हैं इसके बावजूद भी गरीबों के हक का जो निवाला भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं जहाँ पर गरीब हितग्राहियों के आवास सूची में नाम तो आ गये हैं इसके बावजूद इनके आवास कागजो में सिमटकर रह गये हैं।


    वही जानकारी के अनुसार जिले की जनपद पंचायत अन्तर्गत नारायणगंज की ग्राम पंचायत पटेहरा में  सचिव एवं रोजगार सहायक की मिली भगत से ग़रीबो को मिलने वाली  योजनाओं में डाका डाला जा रहा है। 


पहला मामला -

    यह एक नया मामला फिर से सामने आया है जिसमें नन्हे लाल एवं राधाबाई पति पत्नी है इसके बाद भी ग्राम पंचायत पटेहरा के रोजगार सहायक एवं सचिव के द्वारा एक ही परिवार में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पति-पत्नी को दिया गया है जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत पटेहरा के


उपसरपंच प्रकाश सिंगरौरे

के द्वारा बताया गया कि रोजगार सहायक एवं सचिव के द्वारा पति पत्नी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है जबकि दोनों ही एक साथ रहते हैं और इनकी समग्र आईडी भी एक ही समग्र आईडी में सम्मिलित है इसके बाद भी रोजगार सहायक और सचिव के द्वारा इनको प्रधानमंत्रीआवास योजना का लाभ दिया गया जबकि जो वाजिब गरीब है मिलना था प्रधानमंत्री आवास उनको नहीं मिल पा रहा है जब तक ग्राम पंचायत में ऐसे रोजगार सहायक और सचिव रहेंगे तो गरीबों का भला कैसे होगा चंद पैसों के लिए रोजगार सहायक के द्वारा एक ही परिवार में 2/2 प्रधानमंत्री आवास दिए जा रहे हैं जिसमें ग्राम पंचायत पटेरा में जिला पंचायत मंडला से टीम गठित कर जांच कराई जाए ऐसे और भी रोजगार सहायक एवं सचिव  के द्वारा जो ग्राम पंचायत में लापरवाही बरती गई है जिसमें कठोर कार्रवाई की जाए


दूसरा मामला -


सूत्रों का कहना है कि ग्राम पंचायत पटेहरा में लक्ष्मण पिता किशनलाल के नाम से पीएम आवास स्वीकृत हुआ था जो आवास आज तक नहीं बना और आवास की सभी किस्तें अर्थात आवास कंप्लीट तक की किस्त निकल चुकी हैं। पर आवास निर्माण नहीं हुआ।  जिसमें सचिव रोजगार सहायक से जानकारी ली गई तो उनका कहना है कि हमें नहीं मालूम की पूरा पैसा कैसे निकल गया है। 

जनपद पंचायत नारायणगंज ग्राम पंचायत पटेहरा की लगातार रोजगार सहायक और सचिव के खिलाफ खबर प्रकाशित हो रही हैं और जांच के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है और विभाग के द्वारा रोजगार सहायक और सचिव को बचाने के लिए जांच के उपरांत खानापूर्ति की जाती है और जब मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणगंज से संपर्क किया जाता है फोन के माध्यम से तो फोन रिसीव नहीं होता और ना ही कोई जवाब मिलता


नारायणगंज

जनपद अध्यक्ष  

आसाराम भारतीया 



इनका कहना है


 कि प्रधानमंत्री आवास योजना में अगर रोजगार सहायक एवं सचिव के द्वारा एक ही परिवार को दो प्रधानमंत्री आवास मिले हैं तो वह गलत है अगर ऐसा हुआ है तू रोजगार सहायक और सचिव के ऊपर कार्यवाही की जाएगी

No comments:

Post a Comment