Breaking

revanchal times new

पीएचई विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीण बूंद बूंद पानी पीने तरस रहे बोधघुण्डीवासी




दैनिक रेवांचल टाइम्स - अमरपुर, डिंडौरी।  देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा हैं। देश में जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना हैं। परंतु जनपद पंचायत अमरपुर के ग्राम पंचायत बोधघुण्डी जहां नल जल योजना 3 वर्ष पूर्व स्वीकृत होने के बाद उच्च स्तरीय पानी टंकी का निर्माण पूर्ण पाइप लाइन बिछाने का कार्य जोकि विगत 3 वर्षों से भी पूर्ण नहीं किया जा सका हैं। ग्रामीणों के अनुसार जिस नलकूप से पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा हैं। उस नलकूप में पर्याप्त पानी ही नहीं हैं। साथ ही इतनी दूरी पर हैं कि गांव तक पानी आने तक नलकूप ही सूख जाता हैं। जबकि लोगों का कहना हैं कि पंप हाउस से आगे नया नलकूप खनन करने पर पर्याप्त पानी मिल सकता हैं। परंतु विभाग वाले पुराने हैंडपंप में ही मोटर लगाकर नल जल योजना चलाना चाह रहे हैं। 3 वर्ष बीत चुके हैं फिर भी यहां के ग्रामीण शुद्ध पेयजल को तरस रहे हैं। देखने में यह भी आया कि पाइप बिछाने का कार्य भी पूरी तरह से नहीं हो सकी हैं। वहीं पर पंप हाउस के पास सैकड़ों मीटर पाइप लावारिस रखे हुए हैं। जो लगता हैं कि जल जीवन मिशन की अवधारणा असफल होते दिख रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post