BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शासकीय महाविद्यालय मवई में इंडिया पोस्ट बैंक कैंप का आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, January 16, 2023

शासकीय महाविद्यालय मवई में इंडिया पोस्ट बैंक कैंप का आयोजन


दैनिक रेवांचल टाइम्स -  मंडला जिले के विकास खण्ड मवई में 16 जनवरी 2023 सोमवार शासकीय महाविद्यालय मवई में उच्च शिक्षा विभाग ' मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना जबलपुर संभाग द्वारा आत्मनिर्भर म. प्र. के अंतर्गत इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक योजना अंतर्गत आज दिनांक 16 जनवरी 2022 को महाविद्यालय में कैंप लगाया गया। जिसमें पोस्ट ऑफिस मवई के कर्मचारियों में कासिम खान, मोनिका, पूनम यादव  द्वारा विद्यार्थियों को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाता खोलना, पेमेंट बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग, बैंकिंग एंड फाइनेंस, वित्तीय समावेशन बैंकिंग जागरूकता से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। 

       पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों के द्वारा पोस्ट ऑफिस भर्ती संबंधी योग्यता नियम एवं अन्य शासकीय कार्य से संबंधित महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई।

         इस कैंप में महाविद्यालय के 12 छात्र छात्राओं एवं स्टाफ द्वारा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाता खोला गया एवं खाता खोलने संबंधी प्रक्रिया महाविद्यालय में आगामी 2 दिनों तक जारी रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता  प्रभारी प्राचार्य श्रीमती बंदना उरकुड़े ने की, कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रभारी प्रो. राजेंद्र कुमार सोनवानी की देख - रेख में संपन्न हुआ, महाविद्यालय स्टाफ में डॉ. सतनारायण मालवीय, डॉ. मनीष सिंह, प्रो. स्वामी दयानंद प्रजापति, क्रीड़ा अधिकारी श्री आशीष चतुर्वेदी, धारणा कनौजिया एवं समस्त छात्र छात्राएं मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment