हमारे देश भारत में राष्ट्रीय पर्व मनाये जाते हैं देश में दो ऐसे राष्ट्रीय पर्व हैं, पहला- 15 अगस्त दूसरा 26 जनवरी है। देश में बच्चे-बच्चे को यह पता होता है कि हमारे देश में दो राष्ट्रीय त्यौहार होते है जिसको लेकर देश के हर नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज तिरेगा के प्रति सम्मान व गौरव तथा राष्ट्रप्रेम की भावना समाहित रहती है। लोगो मे बड़ा जुनून देखने को मिलाता है, इस देश मे कुछ ऐसे भी पढ़े लिखे लोग है जहाँ उन्हें ये नही पता कि 15 अगस्त को क्या हुआ और 26 जनवरी में क्या हुआ ये बड़े ही शर्मनाक है।
वही जबलपुर के एक बड़े कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों को यह भी मालूम नहीं है कि अगस्त के महीने में स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया जाता है एवं जनवरी के महीने में गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया जाता है। वही यह पूरा मामला जबलपुर विकास प्राधिकरण का है जहाँ पर कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ध्वजा रोहण करने की विज्ञप्ति प्रसारित की पर यहाँ के जन संपर्क अधिकारी को यह भी पता नहीं है कि गणतंत्र दिवस का ध्वजारोहण किया गया है लेकिन प्रेस विज्ञप्ति में स्वतंत्रता दिवस का ध्वजा रोहण लिखा गया है। यह बड़े शर्म की बात है कि जबलपुर विकास प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारियों को यह भी नहीं मालूम है कि हम गणतंत्र दिवस मना रहे हैं या स्वतंत्रता दिवस!
वही यह कैसा देश प्रेम है जहाँ कि कर्मचारियों को राष्ट्र, प्रेम, देश भक्ति व राष्ट्रीय पर्व की भी जानकारी नहीं है। यह तो हमारा दुर्भाग्य है कि हमारे लोगों को राष्ट्रीय पर्वों की जानकारी न होना एक बड़ा प्रश्न चिन्ह है।


No comments:
Post a Comment