BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल टाटरी 7 साल से बिजली को मोहताज जनप्रतिनिधियों ने फ़ोटो खिंचवाकर भूले कार्य... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, January 27, 2023

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल टाटरी 7 साल से बिजली को मोहताज जनप्रतिनिधियों ने फ़ोटो खिंचवाकर भूले कार्य...




रेवांचल टाईम्स - मंडला आदिवासी बाहुल्य जिले में सरकार तो बहुत अच्छी अच्छी योजनाएं पहुँचा रही है पर जिले के गैर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने उन योजनाओं के शिलान्यास करने पहुँचे और मंच से बड़े बड़े वादे किए शिलान्यास करते समय फोटो शूट कराई और बस चलते बने फिर कार्य हुआ नही हुआ हुआ तो कितना हुआ इन्हें कोई मतलब नही जिले में ऐसे अनेक कार्य है जहाँ पर सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष पता नही कितने कार्यो के शिलान्यास किये पर आज भी बहुत से कार्य है जिनका केवल शिलान्यास हुआ है काम आज भी शुरू नही हो पाया है और कुछ कार्य हुए है तो आधे अधूरे पूर्ण करने लोग परेशान हो रहे है और जिन विभाग ने ठेकेदार से कराया है वो ठेकेदार अपना भुगतान लेकर आगे बढ़ गए है कागजो में कार्य पूर्ण हो गया कोई देखना वाला ही नही वही कुछ जिम्मेदार नागरिक अधूरे पड़े कार्य की कोई सुध लेने वाला भी नही।

       वही जानकारी के अनुसार ग्राम टाटरी में बिल्डिंग का लोकार्पण हुए लगभग सात साल होने को है लेकिन चम चमाती बिल्डिंग बिजली सेवा से विहीन है और बिजली ना होने की वजह समय करोड़ों की बिल्डिंग तमाम सुविधाओ से वंचित है।

बिजली ना होने पेयजल समस्या , लेट बाथ साफ सफाई ना हो पाना , शासकीय कार्य कंप्यूटर द्वारा ना होना। परीक्षा के समय छात्र छात्राओं को गर्मी से जूझना पड़ता है बिजली ना होने से स्कूल के पंखे शोपीस बनकर रह गए है। लगातार ग्रामीण एवं पंचायत के द्वारा अधिकारी व नेताओ को भी बिजली की समस्या से अवगत कराने के बाबजूद भी बिजली की समस्या का निराकरण ना हो पाना ये बहुत बड़ी चुनौती हो चुकी है।

भाजपा की शिवराज सरकार में शिक्षा के मंदिर में बिजली ना पहुंच पाना कही ना कही सरकार की किरकिरी होना ही कहा जाए टाटरी हायर सेकेंड्री स्कूल भवन पिछले 7 वर्षो से बिजली आने की प्रतीक्षा कर रहा है।

बिल्डिंग का लोकार्पण भाजपा की पूर्व राज्यसभा सदस्य श्रीमती संपतिया उइके , पूर्व विधायक संजू उइके, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश मिश्रा के द्वारा बिल्डिंग लोकार्पण का कार्यक्रम हुआ था लेकिन तमाम शिकायतों के बाद अधिकारियों द्वारा आश्वाशन मिला की बिजली लगने वाली है।

अब जनता आंदोलन की तैयारियों में जुटी है अगर जल्द ही शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन में बिजली नही पहुंची तो जनता सड़क पर बैठेगी।

No comments:

Post a Comment