रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकास खण्ड भुआ बिछिया में ब्राहमण समाज की महिला मंडल द्वारा गांव की रीति रिवाज एवं रहन-सहन के अनुसार गांव की गोरी थीम पर गेट टूगेदर आयोजित किया गया जिसमें सबने मिलकर खूब आनंद लिया ।
सभी मातृ शक्तियों ने एक कलर
के ड्रेस कोड में गांव की पारंपरिक वेश भूषा आदि पहनकर वैसा ही श्रृंगार किया ।
इस कार्यक्रम को ब्राह्मण समाज महिला मंडल की सक्रिय कार्यकर्ता और समाजसेवी संगीता गर्ग घर के यहां आयोजित किया गया था। L इस कार्यक्रम में प्राचीन एवं गांव ग्रामीण क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए कमरे को सजाया गया और आयोजन के अकॉर्डिंग गेम एवं स्वल्पाहार रखा गया एवम लालटेन चकिया झोपड़ी सभी को डेकोरेशन के माध्यम से तैयार किया गया । सबने मिलकर नृत्य किया एवम कार्यक्रम को उत्साह पूर्ण बनाया ।
आयोजन में संगीता गर्ग ललिता मिश्रा ,साधना बाजपेई, रश्मि दीक्षित ,निशा गर्ग, रत्ना गर्ग ,नीता दीक्षित ,अर्चना दुबे ,रश्मि दुबे,रानू पांडे, पिंकी भट्ट, अंजली पांडे, परी पांडे, सृष्टि पांडे, आस्था उपाध्याय ,नेहा मिश्रा एवम बच्चे शामिल रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुरानी सभ्यता एवं ग्रामीण जीवन की जानकारी देना था ।

No comments:
Post a Comment