BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
म. प्र.ट्रांसको में हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, January 27, 2023

म. प्र.ट्रांसको में हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस

मुख्यालय जबलपुर में आयोजित मुख्य समारोह में प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी ने शान से फहराया तिरंगा...




रेवांचल टाईम्स - जबलपुर,समूचे देश के साथ मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में देश का 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया गया |

म.प्र.ट्रांसको के सभी सब स्टेशनों, टीएलएम उपसंभागों सहित प्रदेश के  विभिन्न ट्रांसको कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया |

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह नयागांव जबलपुर स्थित स्काडा कंट्रोल सेंटर में आयोजित हुआ

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजी.सुनील तिवारी ने शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया|

 मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के लिए विशेष तैयारियां की गई |मुख्य समारोह स्थल को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया|


समारोह का संचालन  मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के कल्याण अधिकारी  आर.के.दीक्षित ने किया जबकि मुख्य अभियंता आर के खंडेलवाल ने आभार व्यक्त किया|

गणतंत्र दिवस समारोह मे मध्यप्रदेश  पावर ट्रांसमिशन कंपनी के सभी विभागाध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी  बड़ी संख्या में उपस्थित थे|

No comments:

Post a Comment