BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तहसीलदार के स्टे के बाद भी आखिर सरकारी (चरनोई) की जमीन में केसे बन गया मकान..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 24, 2023

तहसीलदार के स्टे के बाद भी आखिर सरकारी (चरनोई) की जमीन में केसे बन गया मकान.....


दैनिक रेवांचल टाइम्स सिवनी -- केवलारी विकासखंड के ग्राम पंचायत कीमाची का है जहां पर शीतल ठाकुर नामक व्यक्ति ने सरकारी जमीन जो गाऊठान की है उस जमीन में अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण किया है परंतु सवाल यह उठता है कि पूरे मामले की जानकारी राजस्व विभाग को पहले से थी जिसमें पूर्व तहसीलदार द्वारा स्टे भी लगाया गया था परंतु उसके बाद भी शीतल ठाकुर द्वारा मकान का निर्माण कैसे कर लिया गया यह आश्चर्य की बात यह है पूरी घटना में राजस्व विभाग की लापरवाही खुले रुप से समझ में आती है जबकि आवेदक द्वारा शुरू में ही उस जमीन की जानकारी प्रशासन को दे दी थी एवं तहसीलदार कोर्ट में केस लगा दिया था जिसके बाद कोर्ट का फैसला आवेदक के पक्ष में आ गया परंतु जब तक शीतल ठाकुर ने अपने मकान का गड्ढे खुदवा लिया था उसके बाद तहसीलदार द्वारा जब स्टे लगाया गया तो उन्होंने मात्र दो-चार दिन के लिए काम रोक दिया उसके बाद पूर्ण मकान का निर्माण कर लिया और प्रशासन आचार संहिता का हवाला देता रहा तो सवाल यह उठता है कि जब मकान निर्मित हो रहा था उसी समय प्रशासन का स्टे लगने के बाद भी प्रशासन खुले रूप से अपनी आंख बंद करता रहा 


 सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत

आवेदक द्वारा 17 अगस्त को ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत कर पूरे मामले की जानकारी दे दी थी वा न्याय की मांग की थी परंतु सीएम हेल्पलाइन भी एक प्रकार से शिकायत हल करने में फेल ही साबित हुआ


 डाक के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित की जा चुकी है सूचना


आवेदक द्वारा जब देखा गया कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने के बाद भी निराकरण नहीं हो रहा है तो 2 जनवरी को डाक के माध्यम से सूचना प्रेषित कर प्रदेश के मुखिया तक पहुंचा कर संपूर्ण मामले से अवगत किया जा चुका है जिसका जवाब भी अभी तक नहीं आया है


 जनसुनवाई के माध्यम से कलेक्टर तक पहुंचाई बात 


आवेदक द्वारा 3 तारीख को जिला मुख्यालय जाकर जिला कलेक्टर से जनसुनवाई के माध्यम से आवेदन कर संपूर्ण मामले से अवगत कराया जा चुका है जिसके बाद कलेक्टर द्वारा आवेदक को आश्वासन भी दिया गया था


 एक हफ्ते में अतिक्रमण हटाने का नोटिस किया जारी


अपना संपूर्ण मामले में आवेदक द्वारा नीचे से लेकर ऊपर तक के अधिकारी को सूचना देकर फिर से अवगत कराया गया उसके बाद केवलारी तहसीलदार द्वारा नोटिस जारी कर 1 हफ्ते में उक्त जमीन को खाली करवाने हेतु आदेश किया है


  कब होगा अवैध कब्जा खाली* 


अब देखना यह है कि केवलारी तहसीलदार द्वारा दिए गए आदेश का कितना पालन होता है और प्रशासन उक्त कब्जे को हटाने में कितना सफल होता है क्योंकि संपूर्ण मामले में प्रशासन की कार्यवाही संदेह के घेरे में रही

No comments:

Post a Comment