Breaking

revanchal times new

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया गया श्रेष्ठ कार्य करने वाली बालिकाओं का सम्मान.....





दैनिक रेवांचल टाइम्स सिवनी  - केवलारी 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस  मनाया गया। साल 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इसकी शुरुआत की थी। गर्ल चाइल्ड डे को मनाने के लिए 24 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन 1966 में इंदिरा गांधी ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इस दिन देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें लड़कियों के बचाव, उनको स्वास्थ और सुरक्षित वातावरण बनाने सहित जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं। इस दिन को मनाने का उद्देश्य समाज में बालिकाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करना है।इसी कड़ी में महिला बाल विकास विभाग केवलारी के द्वारा नगर के बीआरसी भवन में राष्ट्रीय बालिका सप्ताह के अंतिम दिन नगर के बीआरसी भवन सभा हॉल में मां रेवा ग्रामोत्थान समिति के अध्यक्ष समाजसेवी अशोक बंदेवार  जी कन्या शाला केवलारी की शिक्षिका  प्रीति बाला ठाकुर एवं निशा डोंगरे के आतिथ्य मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शासकीय कन्या शाला केवलारी की छात्राएं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ न कुछ श्रेष्ठ कार्य किया है ऐसी बच्चियों का सम्मान किया गया | कार्यक्रम का कुशल संचालन महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक  किरण सोलंकी ने कियाउपस्थित अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन के माध्यम से राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्रकाश डाला कार्यक्रम के अंत में विभाग द्वारा महिला बाल विकास परियोजना विभाग के कार्यालय में वृक्षारोपण किया गया | इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग की परीवेक्षक सोनल साहू , गीता विसेन ,  शोभा धुर्वे , द्वारा भी शासन की मंशा अनुरूपराष्ट्रीय बालिका सप्ताह के  चलते बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के ऊपर उपस्थित जनसमुदाय को मार्गदर्शन प्रदान किया I इस अवसर पर परियोजना विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं आसपास की क्षेत्र की मातृशक्ति एवं किशोरी बालिका उपस्थित रहीं ।

Post a Comment

Previous Post Next Post