BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आतिथ्य सत्कार में कोई कमी न रखें हॉटल संचालक - हर्षिका सिंह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, January 28, 2023

आतिथ्य सत्कार में कोई कमी न रखें हॉटल संचालक - हर्षिका सिंह

 


खेलो इंडिया आयोजन की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

 

मण्डला 28 जनवरी 2023

                आगामी 2 से 4 फरवरी तथा 8 से 10 फरवरी तक जिले में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हो रहा है जिसके अंतर्गत गतका एवं थांगता प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 2 से 4 फरवरी तक तथा 8 से 10 फरवरी तक प्रतिस्पर्धाएं होंगी। यूथ गेम्स के आयोजन एवं संपूर्ण तैयारियों पर चर्चा करने के लिए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं खिलाड़ियों तथा मेहमानों के लिए निर्धारित किए गए हॉटलों के संचालकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने हॉटल संचालकों को निर्देशित किया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन मंडला में होना जिले के लिए गौरव की बात है। आगामी दिनों में आने वाले खिलाड़ियों एवं पदाधिकारीगण जिले के मेहमान हैं। सभी हॉटल संचालक अपनी हॉटल की सेवाओं को बेहतर करें तथा मेहमानों के लिए आत्मीय आतिथ्य की व्यवस्था रखें।

 

भोजन एवं पानी का रखें विशेष ध्यान

 

                श्रीमती सिंह ने हॉटल संचालकों को निर्देशित किया कि खिलाड़ियों एवं स्टॉफ के लिए बनाए जाने वाले भोजन एवं उपयोग किए जाने वाले पानी का विशेष ध्यान रखें। भोजन निर्धारित मीनू एवं खिलाड़ियों की अपेक्षा के अनुरूप बनाएं। उन्होंने कहा कि इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा सभी होटल्स से पानी एवं भोजन के सेम्पल भी रखे जाएंगे। कलेक्टर ने कहा कि सभी होटलों में प्रशासन एवं पुलिस सहित संबंधित व्यक्तियों के जरूरी नंबरों का संधारण करें।

                कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन के लिए जरूरी सभी तैयारियाँ 30 जनवरी की दोपहर 12 बजे तक पूर्ण करें। उन्होंने पानी, सड़क, बिजली, आयोजन स्थल की तैयारियाँ, परिवहन, पार्किंग सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए।


No comments:

Post a Comment