मण्डला 28 जनवरी 2023
कलेक्टर हर्षिका सिंह के
निर्देशानुसार नर्मदा जयंती के अवसर पर योजना भवन मंडला प्रांगण में दिव्यांगजनों
को सहायक उपकरण वितरित किए गए। वितरण कार्यक्रम में 15 श्रवणयंत्र, 4 सी.पी. चेयर, 4 व्हीलचेयर, 5 छड़ी, 6 बैशाखी एवं 1 एमएसआईईडी किट दिव्यांगजनों को प्रदाय किए गए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ
रानी बाटड, एसीईओ श्री मरावी, समग्र सामाजिक
सुरक्षा विस्तार अधिकारी पीयुष पांडे एवं सोनल मुक्ता, सामाजिक न्याय
विभाग एवं डीडीआरसी स्टॉफ उपस्थित रहा। उपकरण वितरण के साथ ही डीडीआरसी स्टॉफ
द्वारा समस्त दिव्यांगों को श्रवण यंत्र, एमएसआईईडी किट
के इस्तेमाल की जानकारी प्रदान की गई।
%20(1).jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment