BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए निःशुल्क किसान पंजीयन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, January 26, 2023

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए निःशुल्क किसान पंजीयन

मंडला 26 जनवरी 2023



रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 6 फरवरी 2023 से 25 फरवरी 2023 तक जिले की सहकारी संस्थाओं के माध्यम से निःशुल्क किसान पंजीयन होना है। जिन किसानों द्वारा पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु पंजीयन कराया गया था, उनके लिए पिछले पंजीयन का नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। वे किसान, एमपी किसान ऐप, नियुक्त कॉमन सर्विस सेन्टर, एमपी ऑनलाईन (प्रति पंजीयन 50 रूपये) के माध्यम से ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन का नवीनीकरण करा सकते हैं। सिकमी कृषक, बटाईदार, कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति स्तर पर स्थापित पंजीयन केन्द्रों पर ही उपलब्ध है। जिले के समस्त किसान से अपील की गई है कि पंजीयन के अंतिम तारीख के भीड़-भाड़ से बचने के लिए समय से वे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, समग्र सदस्य आई.डी. एवं खसरा आदि की प्रति के साथ समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय हेतु किसान पंजीयन केन्द्र में उपस्थित होकर अपना पंजीयन व नवीनीकरण शीघ्र करा लें।

No comments:

Post a Comment