मंडला 26 जनवरी 2023
मंडला जिले में आगामी 2-4 फरवरी तथा 8-10 फरवरी के बीच
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत गतका और थांगता प्रतिस्पर्धा आयोजित होगी। इस
कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिला प्रशासन द्वारा अनेक गतिविधियां
आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज मंडला के रपटा घाट में होम गार्ड के सहयोग
से बोट रैली आयोजित की गई। बोट रैली रपटा घाट से होकर मुख्यालय के अनेक प्रमुख
घाटों तक जल मार्ग से आगे बढ़ी। इस दौरान खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुभंकर आशा ने
तिरंगा झंडा लहराते हुए जिलेवासियों को खेलो इंडिया के कार्यक्रम का संदेश दिया।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अर्थ जैन, एडीएम मीना
मसराम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र कंवर एवं संबंधित उपस्थित
थे।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment