BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस लाईन ग्राउंड में आयोजित हुआ गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, January 26, 2023

पुलिस लाईन ग्राउंड में आयोजित हुआ गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

 





 

मण्डला 26 जनवरी 2023

                74वा गणतंत्र दिवस जिले भर में हर्षोल्लासपूर्वक एवं धूमधाम से मनाया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाईन ग्राउंड मंडला में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर मंडला हर्षिका सिंह ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली एवं परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद श्रीमती सिंह ने मुख्यमंत्री जी के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सफेद, केसरिया एवं हरे रंगों के गुब्बारे आकाश में छोड़े। मुख्य समारोह में सशस्त्र बलों ने हर्ष फायर किया और पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। दिव्यांग विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के गायन के दौरान सांकेतिक भाषा में प्रस्तुति दी। इसके बाद मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया।

                समारोह में सशस्त्र बलों और अन्य प्लाटूनों द्वारा शानदार मार्चपास्ट किया गया। मार्चपास्ट में एसएएफ 35वी वाहिनी, जिला पुलिस बल तथा जिला महिला पुलिस बल, होमगार्ड मंडला, वन विभाग मंडला, एनसीसी सीनियर डिवीजन एनसीसीआरडी एवं अन्य दल शामिल हुए। परेड का नेतृत्व आरआई कमलेश परस्ते ने किया। मुख्य अतिथि हर्षिका सिंह ने परेड की सलामी ली तथा मार्चपास्ट के बाद प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधि ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले मेधावी छात्रों, अक्षरसाथियों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवक और खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। 26 जनवरी के अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निरक्षरता से आजादी अभियान के अंतर्गत द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। इस चरण के अंतर्गत साक्षर हुए व्यक्तियों को बैंकिंग गतिविधियों की जानकारी, शब्दों का ज्ञान एवं प्रारंभिक गणित सिखाया जाएगा। इस दौरान निरक्षरता से आजादी अभियान के अंतर्गत अलग-अलग विकासखंडों के नवसाक्षर हुए व्यक्तियों से वर्चुअल संवाद भी किया गया।

 

खेलो इंडिया झाँकी मुख्य आकर्षण

 

पुलिस लाईन ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, स्वास्थ्य विभाग, जल-जीवन मिशन, वन विभाग, आदिवासी विकास विभाग, रेशम एवं शिक्षा विभाग द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर केन्द्रित झाकियों का प्रदर्शन किया गया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रचार-प्रसार के लिए भी जिला प्रशासन द्वारा झांकी का प्रदर्शन किया गया जिसमें आगामी 2 से 4 फरवरी तथा 8 से 10 फरवरी तक आयोजित होेने वाली गतका एवं थांगता प्रतिस्पर्धा में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ी शामिल हुए। स्कूली बच्चों ने पीटी परेड, भव्य व्यायाम प्रदर्शन, खेलो इंडिया थीम सांग पर नृत्य प्रस्तुति, आदिवासी लोक नृत्य, राजस्थानी लोक नृत्य कालबेलिया तथा योगा डांस पर अलग-अलग मुद्राओं की आकर्षक प्रस्तुति दी।

 

समारोह में ये रहे उपस्थित

 

                गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मंडला विधायक देवसिंह सैयाम, पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश तेकाम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड़, डीएफओ पुनीत गोयल, एडीएम मीना मसराम, भीष्म द्विवेदी, गिरीश चंदानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment