Breaking

revanchal times new

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के लिए हुआ भूमि पूजन


दैनिक रेवांचल टाइम्स -  डिंडोरी सरस्वती शिशु मंदिर सुबखार विद्यालय में आज तिलक बाल कल्याण समिति सरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में विद्यालय भवन हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी की स्थानीय नगर में दो शाखाएं संचालित हैं जिसमें एक प्राचीन डिंडोरी में तथा दूसरी शाखा सुबखार में संचालित हो रही है प्राचीन डिंडोरी के पास विद्यालय भवन है परंतु सुबखार विद्यालय बरसों से किराए के भवन में संचालित हो रहा था सुबखार विद्यालय को स्वयं का भवन शीघ्र ही प्राप्त होगा इस हेतु आज सुबखार में संघ कार्यालय के नजदीक विद्यालय के भवन हेतु जमीन वर्षों पूर्व क्रय की की  गई थी जिसका भूमि पूजन  विद्यालय बनाने हेतु आज संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से तिलक बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष तुलसीराम काटेहा व्यवस्थापक अशोक अवधिया संघ के जिला प्रचारक पंकज पांडे एवं सुरेश मणि , विद्यालय के प्राचार्य हरिनारायण सिंह प्रधानाचार्य ओमप्रकाश श्रीवास मेकलसूता महाविद्यालय के संचालक अनुराग बिलैया महाविद्यालय प्राचार्य बिहारी लाल द्विवेदी प्राचार्य बालस्वरूप दिवेदी , केदार बिलैया पूर्व व्यवस्थापक नरेंद्र राजपूत, श्रीमती नरवरिया मरकाम, श्रीमती के मरावी, मनोहर सिंह ठाकुर संस्कृत विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अग्निवेश सुबखार विद्यालय प्रभारी प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार पांडे, शरद दुबे आशीष वैश्य एवं विद्यालय के अन्य समिति सदस्य एवं भैया बहन उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post