रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले अतिक्रमण एक फैशन से बन गया चाहे मकान का हो या दुकान का लोग अपनी भूमि में कब्जा जमाए हुए साथी आधे से ज्यादा सरकारी भूमि सड़कों में भी कब्जा करना अपना अधिकार समझ चुके क्योंकि इन्हें पता है कौन है जो हमे कुछ कह दे सरकारी सड़क हो जमीन सब हमारा है।
वही नारायणगंज नगर में बुधवार को लगने वाली सप्ताहिक बाजार के दिन सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है जिससे लोग बाग को आवागमन में असुविधा होती है अस्पताल रोड़ में आटो रिक्शा के जाम के कारण एम्बुलेंस सेवा भी बंधित हो जाती है परंतु पंचायत प्रशासन इन समस्याओ का अभी तक कोई तोड़ नहीं निकाल पा रहा है
अस्पताल रोड़ जाम, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें
बुधवार सप्ताहिक बाजार के दिन अस्पताल रोड़ में आटो रिक्शा चालकों द्वारा अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़ा कर देने के कारण एम्बुलेंस का भी निकलना दूभर हो जाता है जिससे कारण एम्बुलेंस में मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देर होने के कारण परेशानी होती है और खासी मशक्कत करनी पड़ती है
पंचायत प्रशासन अब तक नींद पर, आखिर क्या है मजबूरी
पंचायत प्रशासन की मजबूरी समझ के परे है पंचायत प्रशासन ना ही बाजार व्यवस्था ठीक कर पा रहा है ना ही अव्यवस्थित तरीके से सड़क पर खड़े वाहनों और सड़कों पर लग रही दुकानों पर जुर्माना लगा कर कार्रवाई कर पा रहा है जिससे ग्रामीण जनों और व्यापारियों को खासी परेशानी हो रही है
टेक्स वसूली में नहीं परहेज, परंतु व्यवस्था जीरो
पंचायत द्वारा हर सप्ताह बाजार के दिन दुकानदारों से टेक्स वसूली की जाती है परंतु टेक्स के बदले सुविधाएं नाम मात्र की ही दी जाती है बाजार में ना ही साफ सफाई और ना ही बाजार को व्यवस्थित लगवाया जाता है सड़कों पर जाम और आवारा पशुओं का आंतक सप्ताहिक बाजार में देखने को खूब मिलता है परंतु प्रशासन बेखबर होकर मूकदर्शक बना हुआ है
पुलिस प्रशासन को नहीं ट्रेफिक व्यवस्था से सरोकार
पुलिस प्रशासन को भी नारायणगंज नगर की ट्रेफिक व्यवस्था से कोई सरोकार नहीं है जहां तहां चार पहिया वाहन और आटो रिक्शा खड़े रहते हैं जिससे आवागमन में अवरोध पैदा होता है परंतु पुलिस प्रशासन इन पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाता बुधवार को लगने वाली बाजार के दिन वाहनों की धमाचौकड़ी के कारण पैदल चलने वालों को भारी परेशानी होती है।


No comments:
Post a Comment