BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला पुलिस द्वारा फिर पकडी गई गांजे की खेप, थाना मोंहगांव द्वारा दो चार पहिया वाहन सहीत लाख़ो का गांजा किया जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 31, 2023

मंडला पुलिस द्वारा फिर पकडी गई गांजे की खेप, थाना मोंहगांव द्वारा दो चार पहिया वाहन सहीत लाख़ो का गांजा किया जप्त



05 लाख के गांजा के साथ अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयोग की जा रही कार एवं वैन जप्त

* अपराध क्रमांक 24/2023 धारा एन डी पी एस ।

जप्त सामग्रीः- लगभग 50 किलो 500 ग्राम गांजा एवं बोलेरो क्र. CG10AZ0562 एवं ट्राईबर कार क्र. CG10BE5878  ।


दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला  पुलिस अधीक्षक मंडला श्री यशपाल सिंह राजपूत द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को मादक पदार्थो के विरुद्ध अभियान के तहत कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। 

इसी तात्‍म्‍य में पुलिस थाना मोहगांव जिला मण्डला में दिनांक 30.01.2023 को सूचना प्राप्‍त हुई की जिला डिण्डौरी तरफ से 02 सफेद रंग की गाड़ियों में कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे है। सूचना पर थाना प्रभारी मोहगांव निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर द्वारा सूचना को गंभीरता से लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर मण्डला डिण्डौरी मेन रोड खीसी तिराहा पहुँच रोड में स्टापर लगाकर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर सी.जी. पासिंग की सफेद रंग की दो गाडियों को रोककर बोलेरो क्र. CG10AZ0562 में बैठे चालक से नाम पता पूछने पर राहुल पिता संगम पाण्डे 24 साल सा. लालपुर थाना गौरला तह. पेण्ड्रा जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही (छ. ग.) एवं जिसके साथ एक महिला भी बैठी थी। वाहन बोलेरो को चैक करने पर पीछे दोनो सीट के बीच में 06 मटमैले प्लास्टिक की पैकेट दिखाई दिये जो संदेहियों से पैकेट के संबंध में पूछने पर पैकेटों में अवैध मादक पदार्थ गांजा होना बताये। तथा दूसरे वाहन ट्राईबर कार क्र. CG10BE5878 के चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम मनोज कुमार पिता हीरा लाल सेन 30 साल सा. सिंचाई नगर सारबहरा थाना गौरला तह. पेण्ड्रा जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही (छ.ग.) का होना बताये कार को चैक करने पर कार के पीछे डिक्की में 04 मटमैले प्लास्टिक की पैकेट दिखाई दिये जो संदेही से पैकेट के संबंध में पूछने पर पैकेटों में अवैध मादक पदार्थ गांजा होना बताया। उक्‍त तीनों आरोपियों के कब्जे से मिली अवैध मादक पदार्थ गांजा 10 पैकेट में कुल 50.500 किलोग्राम कीमती 5 लाख 5000 हजार रूपये पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर गिरफ्तार किया गया । उक्‍त सभी आरोपियों के विरूद्ध थाना मोहगांव में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। 

विशेष भुमिकाः- अवैध मादक पदार्थ गांजा की जप्ती एवं आरोपियों को दबिश देने में थाना प्रभारी निरी. विजय सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक जगदीश पन्द्रो, उप निरी. बुद्ध सिंह चीचाम, उप निरी. कुंवर बिसेन, उप निरी. कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, सहायक उप निरी. मुन्ना पटले, सहायक उप निरी. नरेश देशमुख, प्रधान आरक्षक इन्द्र सिंह, मोहन कुड़ापे, माखन वरकड़े, राजेन्द्र सिंह मरावी तथा आरक्षक भावप्रकाश, उमेश मसराम, महिला आरक्षक सुचित्रा आर्मो, आर. सीता महरा तथा चालक आरक्षक रेवा मरावी का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment