दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां मध्य प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जबलपुर संभाग के प्रत्येक महाविद्यालयों में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के तहत विद्यार्थियों को पेमेंट बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग, बैंकिंग एंड फाइनेंस वित्तीय समावेशन ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग की भूमिका विषय पर कार्यशाला का आयोजन दिनांक 16 जनवरी से 18 जनवरी 2023 के मध्य शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में संपन्न हुआ जहां स्थानीय पोस्ट ऑफिस अंजनिया से रमेश पटेल, नवनीत डेहरिया, चंद्रप्रकाश प्रजापति, अजीत ठाकुर, अनुषा पटेल द्वारा विभिन्न चरणों में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों के जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया ।इस दौरान महाविद्यालय से लगभग 30 विद्यार्थियों के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक पर खाते भी खोले गए। इस अवसर पर महाविद्यालय से प्राचार्य डॉ. एन के हरदहा, राजकुमार सिंगौर, सहित समस्त महाविद्यालय परिवार का सहयोग प्राप्त हुआ।
शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में तीन दिवसीय इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक कार्यशाला का समापन
bydigital bharat
-
0

