Breaking

revanchal times new

आनंद उत्सव के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश

मंडला 5 जनवरी 2023


            कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आनंद उत्सव के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देश में उन्होंने कहा है कि आनंद विभाग म.प्र. शासन द्वारा 14 जनवरी से 28 जनवरी 2023 के मध्य ’आनंद उत्सव’ मनाये जाने का लेख किया गया है। उक्त संबंध में प्रदेश की 23012 ग्राम पंचायत हैं। कार्यक्रम के आयोजन हेतु 3 ग्राम पंचायतों का एक क्लस्टर बनाया जाना है। प्रति क्लस्टर 15 हजार रूपये के मान से संबंधित जनपद पंचायतों का उनके क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम पंचायत क्लस्टरों के अनुसार राशि जारी की जाने की कार्यवाही विचाराधीन है।

            आनंद उत्सव 2023 आयोजित करने के संबंध में कलेक्टर, विकासखंडों में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नियुक्त करेगें, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अपने क्षेत्र की पंचायतों की परिस्थितियों के आधार पर 3 पंचायतों के 1 क्लस्टर बनाकर कार्यक्रम स्थल का चयन क्लस्टर की सभी पंचायतों की सहमति से करेगें। प्रत्येक कार्यक्रम के आयोजन के लिये चयनित क्लस्टर की ग्राम पंचायत को 15 हजार रूपये तक व्यय करने हेतु संचालनालय से जनपद पंचायतों के माध्यम से राशि उपलब्ध कराई जायेगी, प्रत्येक चयनित स्थल पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उपयुक्त अधिकारी को प्रभारी नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए, यह अधिकारी किसी भी विभाग का हो सकता है, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) समस्त कार्यक्रम प्रभारी अधिकारियों को कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में संक्षिप्त प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देंगें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new