मंडला 5 जनवरी 2023
वरिष्ठ कोषालय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले
में लंबित वेतन निर्धारण प्रकरणों की जांच, अनुमोदन हेतु वेतन निर्धारण शिविर का आयोजन 9 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक किया गया है। उक्त
शिविर में संभागीय संयुक्त संचालक, कोष एवं लेखा, जबलपुर की वेतन निर्धारण जांच दल द्वारा जांच अनुमोदन की कार्यवाही की जाएगी।
अतः समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी अपने एवं अधीनस्थ कार्यालय अंतर्गत
कर्मचारियों के समस्त लंबित प्रकरण आईएफएमआईएस में वेतन निर्धारण की जांच, अनुमोदन हेतु शिविर में वेतन निर्धारण नियमन दल को उपलब्ध करना सुनिश्चित करें, ताकि लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जा सके।
Tags
adivasai-jila mandla
adivasi jila mandla
Collector Harshika Singh
Collector-Harshika Singh
harshika singh
mandla pro
