Breaking

revanchal times new

म.प्र. राज्य कौशल प्रतियोगिता के लिए पंजीयन प्रारंभ

 

 


मंडला 5 जनवरी 2023

            औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से प्राप्त जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड तकनीकी शिक्षा द्वारा मध्यप्रदेश राज्य कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए किसी भी शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता नहीं है यदि आपके पास कोई स्किल है, हुनर है तो आप इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को स्किल इंडिया एवं विश्व कौशल प्रतियोगिता 2024 में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए www.dsd.mp.gov.in  www.mpskills.gov.in एवं www.ssdm.mp.gov.in पोर्टल में मध्यप्रदेश राज्य कौशल प्रतियोगिता लिंक पर अपना पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 तक है। अधिक जानकारी के लिए डिस्ट्रिक्ट स्किल कोआर्डिनेटर आनंद मरावी शासकीय आईटीआई मंडला हेल्प डेस्क 7999651705 से संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new