Breaking

revanchal times new

पीएचई के कर्मचारियों ने किया कार्यालय और परिसर की साफ-सफाई


दैनिक रेवांचल टाइम्स - डिंडोरी   लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पी .एच .ई .)के कर्मचारियों के द्वारा अपने कार्यालय एवं उसके परिसर की साफ सफाई का कार्य किया गया । विभाग के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों ने  सुबह 7.00 बजे से स्वच्छता अभियान का शुरुआत किया और सफाई कार्य के बाद कार्यालय में उपस्थित होकर अपने विभागीय कार्यों में लग गए। कार्यपालन यंत्री शिवम सिन्हा के द्वारा बताया गया कि विगत वर्षों से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों के द्वारा इसी प्रकार से साफ सफाई अभियान चलाकर  अपने कार्यालय की साफ सफाई किया जाता है और आगामी समय में भी इसी प्रकार सफाई का कार्य किया जाता रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post