BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दिव्यांग एवं नन्हे-मुन्ने के साथ एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने किया नये वर्ष का आगाज... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, January 4, 2023

दिव्यांग एवं नन्हे-मुन्ने के साथ एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने किया नये वर्ष का आगाज...


रेवांचल टाईम्स - मण्डला एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला इकाई मण्डला के तत्वावधान में आज नव वर्ष के प्रथम आयोजन से जिले में नव वर्ष 2023 के कार्यकाल का शुभारंभ किया गया। जिसमे मुख्य रूप से एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय दादा श्री राधावल्लभ शारदा जी  के मार्गदर्शन  में वर्ष भर विभिन्न प्रकार के आयोजनों का होना तय किया गया है । 

         जिला अध्यक्ष कपिल वर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इसी श्रंखला में आज एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला इकाई मण्डला के द्वारा नव वर्ष का प्रथम आयोजन नन्हे मुन्ने एवम दिव्यांग बच्चो के साथ किया गया है, आज दिनांक 04/01/2023 दिन बुधवार को समय 10:30 बजे शासकीय प्राथमिक शाला छोटी खैरी के 66 बच्चो एवं 11.30 बजे तंखा मेमोरियल रोटरी फार स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल स्कूल बड़ी खैरी  दिव्यांग बच्चों 34  को मिष्ठान एवम टिफिन सेट का वितरण किया गया ।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडिशन एसपी  गजेन्द्र सिंह कंवर एवम विशिष्ट अतिथि संजय तिवारी अध्यक्ष (कैट) की गरिमामयी उपस्थिति में बच्चों को नये साल के उपलक्ष्य में बच्चों को मिष्ठान एवम टिफिन सेट का वितरण किया गया । 


         कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गणेश बैरागी, प्रदेश समिति सदस्य श्री एसपी तिवारी, एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला इकाई मण्डला के संरक्षक श्री राकेश झा जी, श्री सुधीर कसार जी एवम श्री अखिलेश अग्रवाल जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ । 


ये रहे उपस्थित-

कार्यक्रम में एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला ईकाई के संदीप चतुर्वेदी, लखन भाण्डे, संतोष पटेल, सहजन परस्ते, दीपक जाट, दीप्ती कौर, कीर्तिमाला पटेल, पूजा ज्योतिषी, हरवंश सिंह ठाकुर, बालमुकुंद यादव, दुर्गा पटेल की उपस्थिति रही। साथ मे शासकीय प्राथमिक शाला छोटी खैरी की प्राचार्या श्रीमती इन्दिरा बरमैया, श्रीमती अंजली तिवारी, श्रीमती मंजु मिश्रा, मंजुला वाचपेयी एवं तंखा मेमोरियल दिव्यांग स्कूल की शिक्षिका श्रीमती सीमा तिवारी, श्रीमती दीप्ति मिश्रा, श्वेता शुक्ला एवं श्रीमती नगीना बेगम एवं  विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment