BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आए दिन लग रहा जाम, प्रशासन नहीं है गंभीर, बड़ी घटना का हो रहा है इंतज़ार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, January 4, 2023

आए दिन लग रहा जाम, प्रशासन नहीं है गंभीर, बड़ी घटना का हो रहा है इंतज़ार...


रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के नारायणगंज नगर में आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है दुकानदार अपनी दुकानें सड़क से सटा कर लगा देते हैं जिससे आवागमन में अवरोध उत्पन्न होता है कभी एम्बुलेंस जाम में फंस जाती है तो कहीं बस या अन्य वाहन जाम के कारण सड़क पर खड़े रहते हैं परंतु तहसील प्रशासन और पंचायत प्रशासन इन अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करने से पीछे हटता नजर आता है।


एंबुलेंस के जाम में फसने से मरीज होते हैं परेशान

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज में आसपास के गांव से गंभीर हालत में कई मरीज इलाज करवाने एंबुलेंस के साधन से अस्पताल पहुंचते हैं परंतु जाम के कारण मरीजों को खासी मशक्कत के बाद अस्पताल पहुचने पर इलाज नसीब हो पाता है, सड़कों पर जाम सड़कों के किनारे सट कर लगी निजी दुकानों के कारण लगता है।

    पंचायत प्रशासन और तहसील प्रशासन की उदासीन कार्यप्रणाली


पंचायत प्रशासन और तहसील प्रशासन काफी वक्त से अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है जिससे जगह जगह अतिक्रमण और सड़कों के किनारे निजी व्यवसाय आबाद है जिससे ग्रामीण और आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

No comments:

Post a Comment