Breaking

revanchal times new

अवनि आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम में गीत श्रेणी में होगी पुरूस्कृत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता

 



 

मण्डला 24 जनवरी 2023

                25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल (मिंटो हॉल) भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में जिले की उभरती हुई गायिका अवनि वर्मा पुरूस्कृत होगी। अवनि को राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय मंडला में कक्षा दसवीं की छात्रा अवनि के गीत का चयन  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित नेशनल वोटर अवरनेंस कॉन्टेस्ट में किया गया है। ज्ञात हो कि मतदाता जागरूकता के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा यह प्रतियोगिता 25 जनवरी 2022 से प्रारंभ हुई थी जिसमें पूरे देश से लगभग 2 लाख गीत प्राप्त हुए थे। विषयवस्तु एवं प्रस्तुति के आधार पर अवनि के गीत का चयन किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post