BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शासन के नाम कलेक्टर के हाथों सौंपा 9 जनवरी को ध्यानाकर्षण ज्ञापन कोटवार संघ ने जल्द ही नियमित करने की मांग को दोहराया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 10, 2023

शासन के नाम कलेक्टर के हाथों सौंपा 9 जनवरी को ध्यानाकर्षण ज्ञापन कोटवार संघ ने जल्द ही नियमित करने की मांग को दोहराया


दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला कोटवार संघ मंडला ने कलेक्टर मंडला के हाथों शासन के नाम 9 जनवरी को ज्ञापन सौंपकर कोटवारों को जल्द ही नियमित किए जाने की मांग को दोहराया है।

         प्रदेश संगठन के पदाधिकारी अमृत लाल डेहरिया ने बताया है,कि जिला कोटवार संघ के पदाधिकारियों ने शासन के नाम कलेक्टर के हाथों सोमवार 9 जनवरी को ज्ञापन सौंपकर जल्द ही नियमित रोजगार कर कोटवारों के परिवारों को  राहत देने की मांग को‌ दोहराया है।शासन का ध्यानाकर्षण करने के प्रयास करते ज्ञापन में कहा है,कि हजारों ज्ञापन सरकार के पास पहुंचाने के बावजूद अब तक किसी प्रकार की राहत नहीं दी जा रही है।कोटवार राजस्व के अधीन अस्थाई कर्मी हैं।शासन के सभी विभागों के द्वारा काम बताए जाने पर कोटवार बड़ी ईमानदारी के साथ करते आ रहे हैं।ग्राम की सुरक्षा आदि के काम में पुलिस बल के रूप में भी कोटवार काम करते आ रहे हैं।जिसके बदले महज 4 सौ रुपये महीने के अलावा कोई सुविधा नहीं दी जा रही है।चार हजार महीने ऐसे कोटवारों को दिया जाता है,जिनको शासन या मालगुजारों के द्वारा सेवकाई के रूप में दस एकड़ जमीन नहीं दी गई थी। इससे कम जमीन वालों को एक हजार रुपया महीना मात्र दिया जाता है।जबकि हर सप्ताह तहसील कार्यालय,बीच बीच में ग्राम पंचायत में भी उपस्थिति देनी पड़ती है। इतने कम मानदेय पाकर भी आजादी के सत्तर साल बीत चुके,कोई सुनवाई नहीं होने के कारण अब प्रदेश के 38 हजार कोटवार सरकार को अपनी नियमितीकरण की मांग को दोहराते निराश ही नहीं आक्रोशित भी होते जा रहे हैं‌।मांग की गई है,कि आगामी विधानसभा चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के पहले मांगें पूरी की जाए।

No comments:

Post a Comment