BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कुम्हा घाट में है व्यवस्थाओ का अभाव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 10, 2023

कुम्हा घाट में है व्यवस्थाओ का अभाव


दैनिक रेवांचल टाइम्स  : नारायणगंज विकासखंड मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूरी पर ग्राम कुम्हा मैं नर्मदा तट पर कुंबेश्वर घाट है, यहां पर बहुत ही सिद्ध नागा साधु का एक आश्रम भी मौजूद है एक विशेष तरीके से देखा जाए तो पूरे नारायणगंज तहसील में कुम्हा घाट का एक अपना ही अलग महत्व है , नर्मदा जयंती हो या फिर मकर संक्रांति का मेला यहां पर बहुत ही भव्य रुप से भरता है

 लेकिन इस घाट पर ना ही महिलाओं के वस्त्र बदलने की कुछ व्यवस्थाएं और ना ही स्नान ध्यान करने के लिए घाट बनवाया गया है



जन प्रतिनिधि और नेता नहीं देते ध्यान, व्यवस्थाओं का आलम

अव्यवस्थाओं के इस अंबार पर ना ही कोई जनप्रतिनिधि और ना ही यहां ग्राम के सरपंच सचिव का ध्यान आकर्षित होता है शासन द्वारा कई जन कल्याण योजना चलाई जाती है लेकिन अपने महत्व को खोते हुए इस पावन घाट की तरफ किसी का ध्यान आकर्षित नहीं हो पाता है पर्यटन विभाग हो ग्राम पंचायत हो या यहां के सांसद विधायक कोई भी इस घाट की उद्धार के लिए आगे नहीं आ रहा सिर्फ चुनावी मौसम में सांसद ,विधायक, सरपंच यहां पर आते हैं और बड़ी-बड़ी घोषणाऐ कर कर वापस चले जाते हैं नेताओ के लिए यह स्थान सिर्फ एक वोट बैंक बनकर रह गया है

No comments:

Post a Comment