BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आवास योजना अन्तर्गत आवास बनाने में पड़ोसी द्वारा किया जा रहा है विवाद, स्थगन आदेश हटने के बाद भी नहीं हितग्राही का नहीं बनने दिया जा रहा है आवास - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 10, 2023

आवास योजना अन्तर्गत आवास बनाने में पड़ोसी द्वारा किया जा रहा है विवाद, स्थगन आदेश हटने के बाद भी नहीं हितग्राही का नहीं बनने दिया जा रहा है आवास



रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिले में प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना में हितग्राही ने विवाद होने शिकायत की पुलिस थाना मे मण्डला जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत सकवाह जहां पर हितग्राही रामजी कछवाहा पिता स्वर्गीय मल्लू लाल कछवाहा को शासन द्वारा पीएम आवास स्वीकृत एक बर्ष पहले हुआ था जिसमें  प्रथम किस्त आते ही हितग्राही ने अपना पीएम आवास अपने ही पुस्तैनी जर्जर मकान को तोड़ कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया था। किन्तु यह निर्माण कार्य पड़ोसी को रास नहीं आया और पड़ोसी गरीब  हितग्राही रामजी कछवाहा के साथ विवाद करने लगा जिसकी सूचना हितग्राही द्वारा तुरंत जनपद पंचायत, जिला पंचायत और पुलिस थाना महाराजपुर को दी गयी, जब ऐसे  में पड़ोसी का काम नहीं बना तो हितग्राही को परेशान करने की नियत से एसडीएम कोर्ट से स्थगन आदेश लेकर आवास का निर्माण कार्य रूकवा दिया गया। भरी बारिश में टूटे मकान में तंबू लगाकर रामजी कछवाहा अपने परिवार के साथ रहकर बारिश तो काटी और एसडीएम कोर्ट में समय-समय में अपनी पेशी में हाजिर होकर अपना जवाब दाखिल करने पर  एसडीएम न्यायालय ने पटरी को जांच आदेश देकर जांच कराई गयी और जांच में रामजी कछवाहा सही अपनी जगह पर काबिज होने और निर्माण कार्य कराना पाये जाने पर अदालत ने स्थगन (स्टे)आदेश खारिज कर दिया, और रामजी कछवाहा को मकान निर्माण करने अनुमति दे दी गयी। 


पुनः विवाद  की शिकायत पुलिस थाना में पहुंची-


हितग्राही ने बताया कि एसडीएम कोर्ट से स्टे अलग होने पर और एसडीएम कोर्ट की अनुमति मिलने पर में अपने मकान में सेंटिंग कार्य करने के लिए में सेंटिंग वालों को बुलाया और सेंटिंग का कार्य जैसे प्रारंभ किया तो पुनः मेरे पड़ोसी कुंवरमन पिता धन्नू कछवाहा जो पहले एसडीएम कोर्ट से स्टे लगवाया था वहीं व्यक्ति द्वारा मेरे और सेंटिंग कर रहे मजदूरों के साथ गाली गलौज करने लगे जिसपर सेंटिंग वाले डर कर अपनी सेंटिंग का समान लेकर वहां से भाग गये और जब विवाद बढ़ने लगा तो में  तुरंत महाराजपुर थाना जाकर शिकायत की है। किन्तु अभी तक थाना से कोई जांच या कार्यवाही नही होने पर कुंवरमन कछवाहा द्वारा रोज विवाद करता और मेरा सेंटिंग कार्य नहीं होने दे रहा है क्योंकि जितने भी सेंटिंग वालों को लेकर आता हूं वह उन्हें डरा धमकाकर कर भगा देता है अब यही दहसत  में मकान में  सेंटिंग कार्य के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा है जिससे मेरे मकान का काम रूक गया है।

          वहीं हितग्राही को ग्राम पंचायत सकवाह द्वारा दिनांक 06/01/2023 प्रमाण पत्र दिया गया है जिसमें यह उल्लेख किया गया है कि हितग्राही रामजी कछवाहा जो स्वयं के कच्चे मकान को तोड़कर पीएम आवास बना रहा है उक्त प्रमाण पत्र में ग्राम के संरपच के अलावा पंचायत और ग्राम वासी हैं।


जिला कलेक्टर से अपील -

मेरी जिला कलेक्टर से हाथ जोड़कर कर निवेदन है की मुझ गरीब पर न्याय करते हुए। मेरा पीएम आवास का निर्माण कार्य जो दंबगो द्वारा रोका जा रहा उनके विरुद्ध कार्यवाही करवाने की दया करें ताकि मेरा मकान का काम जल्द हो सके और में भी हमारे मुख्यमंत्री जी द्वारा दिया गया आवास में अपने परिवार के साथ रह सकूं।

No comments:

Post a Comment