BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जबलपुर में 24 घंटे मे दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या,हत्यारे पुलिस गिरफ्त से बाहर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, January 7, 2023

जबलपुर में 24 घंटे मे दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या,हत्यारे पुलिस गिरफ्त से बाहर



जबलपुर. एमपी के जबलपुर में 24 घंटे के भीतर दो युवकों की हत्या हुई है. शुक्रवार को जहां बरेला में रहने वाले युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी तो वहीं आज शनिवार 7 जनवरी को सिहोरा में 25 साल के युवक को अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना सिहोरा थाना के गढिय़ा मोहल्ला की है. पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है.

सिहोरा एसडीओपी भावना मरावी ने बताया कि आज सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि एक युवक का गढिय़ा मोहल्ले में खून से सना शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही सिहोरा थाना स्टाफ मौके पर पहुंचा तो बताया गया कि मृतक का नाम शिवम ठाकुर है जो कि प्राइवेट काम किया करता था. शुक्रवार की रात वह अपने घर से निकला पर लौट कर वापस नही आया. परिवार वालों ने रात भर उसे तलाश किया पर वह नहीं मिला. आज सूचना मिली कि अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी है.



पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि शिवम ठाकुर का रात को मोहल्ले में ही रहने वालों कुछ लोगों से विवाद भी हुआ था. संभवत उन्हीं लोगों ने शिवम के गले, पेट में चाकू से पांच से छह वारकर उसकी हत्या की है , हालांकि अभी आरोपियों के नाम सामने नही आए है. आज शनिवार की सुबह शिवम का पोस्टमार्टम सिहोरा के डाक्टरो ने किया. युवक की हत्या किन कारणों से हुई है फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है.

वहीं गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात भी बरेला में 18 साल के ओम झरिया की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा घटनास्थल पहुंचे.मृतक युवक की पहचान 18 वर्षीय ओम झारिया के रूप में की है, जो कि बीटीआई कॉलोनी में रहता था. घटना को हुए करीब 24 घंटे बीत गए है पर पुलिस से आरोपी अभी कोसो दूर है. वही आज अब सिहोरा में भी 25 साल के युवक की हत्या कर दी गई. दोनों ही घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अभी फरार है.

No comments:

Post a Comment